Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Deepika And Ranveer Video: रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण का हाथ थामें की अवॉर्ड शो में धमाकेदार एंट्री! प्यार में डूबा दिखा पावर कपल

Deepika And Ranveer Video: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं, जिनकी जोड़ी की दुनिया दीवानी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को देखते ही फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं और खुशी से झूम उठते हैं। वहीं अब एक कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका और […]

Deepika And Ranveer Video
Deepika And Ranveer Video

Deepika And Ranveer Video: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं, जिनकी जोड़ी की दुनिया दीवानी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को देखते ही फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं और खुशी से झूम उठते हैं। वहीं अब एक कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दीपिका और रणवीर का किलर अवतार देखने को मिल रहा है साथ ही दोनों का प्यार साफ झलक रहा है।

और पढ़िएJanhvi Kapoor Post: जान्हवी कपूर को झूमर के नीचे मिली ‘शांति’ की लाश, वीडियो देख फैंस लोटपोट

दीपिका-रणवीर का वीडियो

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो आप देख सकते हैं कि, एक अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण का हाथ थामें एंट्री कर रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं। दोनों के चेहरे पर स्माइल देखने को मिल रही है। इस वीडियो में दोनों पैपराजी के सामने पोज दे रहे हैं और इस दौरान रणवीर सिंह प्यार से दीपिका को देखते हैं।

शर्म से लाल हुईं दीपिका

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पोज के दौरान जैसे ही पत्नी दीपिका को देखते हैं, वैसे ही दीपिका शर्मा जाती हैं और उनके चेहरे की मुस्कान सब कुछ बयां कर देती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं वीडियो को देखकर फैंस दोनों पर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।

और पढ़िएMahima Chaudhary Daughter: महिमा चौधरी की बेटी अर्याना को देख दीवाने हुए फैंस, यूजर बोला- ‘ये कर देगी सबकी छुट्टी’

कपल का वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में नजर आने वाली हैं। इसी के साथ वो ‘प्रोजेक्ट-के’ में दिखाई देंगी। वहीं रणवीर सिंह फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगे जिसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन, आलिया भट्ट और शबाना आजमी नजर आएंगी जिसे करण जौहर बना रहे हैं। इसके साथ-साथ वो ‘सर्कस’ भी में भी नजर आएंगे। वहीं दोनों ने एक साथ पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दी है। दोनों की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है, तहलका मचा देती हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 11, 2022 10:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.