Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Daler Mehndi Gets Bail: सिंगर को हाईकोर्ट से राहत, कबूतरबाजी मामले में सजा पर रोक

Daler Mehndi Gets Bail: मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल खबर है कि, दलेर मेहंदी को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई दो साल की सजा पर रोक लगा दी है। आपको बता दें, […]

Daler Mehndi Gets Bail: मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल खबर है कि, दलेर मेहंदी को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई दो साल की सजा पर रोक लगा दी है। आपको बता दें, पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था और दो साल की सजा सुनाई गई थी जिसे अब निलंबित कर दिया है।

दलेर मेहंदी को मिली जमानत

जुलाई में एडिशनल सेशन जज ने मेहंदी की सजा के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उनको जेल जाना पड़ा था। दलेर मेहंदी के खिलाफ साल 2003 में मामला दर्ज हुआ था। करीब 15 साल की सुनवाई के बाद 2018 में पटियाला की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 2 साल कैद और 2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। सजा 3 साल से कम होने की वजह से दलेर मेहंदी को उसी वक्त जमानत मिल गई थी।

यहाँ पढ़िएआलिया पहुंची अहमदाबाद, रणबीर-अयान ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा

कबूतरबाजी मामले में सजा पर लगाई रोक

दलेर और शमशेर मेहंदी के खिलाफ अमेरिका में कुल 31 मामले दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के खिलाफ ये आरोप लगा था कि वो गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। इस मामले में कोर्ट ने 15 साल बाद यानी 2018 में सिंगर दलेर मेहंदी को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दलेर मेंहदी के वकील ने इस फैसले को पटियाला कोर्ट में चुनौती दी थी जिसके बाद उनको दो साल की सजा सुनाई गई थी।

यहाँ पढ़िएउर्वशी रौतेला का शॉर्ट में दिखा किलर अंदाज, फैंस हुए पानी-पानी

इस मामले में दलेर मेहंदी को मिली थी सजा

इस केस में आरोपी बुलबुल मेहता को बरी कर दिया गया था। मामले में दो अन्य आरोपी शमशेर सिंह और ध्यान सिंह की मौत हो चुकी है और अब दलेर मेहंदी को आखिरकार बेल मिल गई है। आपको बता दें, दलेर मेहंदी ने पंजाबी और बॉलीवुड में भी कई गाने गाए है।

First published on: Sep 16, 2022 07:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.