---विज्ञापन---

Daler Mehndi Arrest: 19 साल पुराने मामले में दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 2 साल की हुई सजा

Daler Mehndi Arrest: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दलेर मेहंदी पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। इसमें उन्हें पहले 2 साल कैद हुई थी। सिंगर दलेर मेहंदी को 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी […]

Daler Mehndi Arrest: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दलेर मेहंदी पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। इसमें उन्हें पहले 2 साल कैद हुई थी। सिंगर दलेर मेहंदी को 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी जिसे लेकर गुरुवार को पटियाला कोर्ट में सुनवाई की गई लेकिन पटियाला कोर्ट ने सजा को बरकरार रखा है।

Daler Mehndi says his song 'Ni Maa' acknowledges all the supermoms across the world | Punjabi Movie News - Times of India

बता दें, दलेर मेहंदी के (Daler Mehndi Arrest) खिलाफ साल 2003 में मामला दर्ज हुआ था। करीब 15 साल की सुनवाई के बाद 2018 में पटियाला की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 2 साल कैद और 2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। सजा 3 साल से कम होने की वजह से दलेर मेहंदी को उसी वक्त जमानत मिल गई थी। बता दे, दलेर और शमशेर मेहंदी के खिलाफ अमेरिका में कुल 31 मामले दर्ज किए गए थे।

और पढ़िए – सिनेमा जगत की 10 बड़ी खबरें, यहां पढ़िए…

 

 

Daler Mehndi Joins The Likes Of Justin Bieber & Ariana Grande

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के खिलाफ यह आरोप लगाया गया था कि वो गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। इस मामले में कोर्ट ने 15 साल बाद यानी 2018 में सिंगर दलेर मेहंदी को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दलेर मेंहदी के वकील ने इस फैसले को पटियाला कोर्ट में चुनौती दी। हालांकि पटियाला कोर्ट ने भी गुरुवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए फैसले को कायम रखा है और सिंगर को जेल भेल दिया गया है।

और पढ़िए –बॉयफ्रेंड ललित मोदी से पहले इन हैंडसम मुंडों को डेट कर चुकी हैं सुष्मिता सेन, देखें लिस्ट

 

Daler Mehndi, Kalapini Komkali to perform at Bhakti Sangeet Festival- The New Indian Express

इस केस में आरोपी बुलबुल मेहता को बरी कर दिया गया था। शमशेर सिंह और ध्यान सिंह की मौत हो चुकी है। मामले में दो अन्य आरोपी शमशेर सिंह और ध्यान सिंह की मौत हो चुकी है। सिंगर दलेर मेहंदी पर आरोप लगा था कि शो के लिए जाते वक्त वो 1998-99 में अवैध तरीके से 10 लोगों को अपने साथ अमेरिका ले गए थे और उन्हें विदेश ले जाने के बदले पैसे लिए गए जिसके बाद 19 सितंबर, 2003 को मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 14, 2022 05:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.