Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Couple Goal: मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं अर्जुन कपूर की सोलो तस्वीरें, सुर्खियों में एक्टर का रिएक्शन

Malaika Arora Arjun Kapoor London Vacation: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं और दोनों एक-दूसरे से अपना प्यार जताने का कोई भी मौका नही छोड़ते हैं। दोनों अक्सर अपने फैशन गेम और कपल गोल को लेकर चर्चा में रहते हैं। आजकल ये कपल लंदन में है और साथ […]

Couple Goal: मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं अर्जुन कपूर की सोलो तस्वीरें, सुर्खियों में एक्टर का रिएक्शन
Couple Goal: मलाइका अरोड़ा ने शेयर कीं अर्जुन कपूर की सोलो तस्वीरें, सुर्खियों में एक्टर का रिएक्शन

Malaika Arora Arjun Kapoor London Vacation: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं और दोनों एक-दूसरे से अपना प्यार जताने का कोई भी मौका नही छोड़ते हैं। दोनों अक्सर अपने फैशन गेम और कपल गोल को लेकर चर्चा में रहते हैं। आजकल ये कपल लंदन में है और साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहा है। अर्जुन कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन गए थे और बाद में मलाइका अरोड़ा भी वहां पहुंच गईं। दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी प्यारी सी केमिस्ट्री दिखाते रहते हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की, दूसरी तरफ अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को बेस्ट फोटोग्राफर बताया है।

यहाँ पढ़िए – Photo: सलमान खान ने इस हसीना को किया बर्थडे विश, क्या भाईजान की फिल्म में आएंगी नजर

लव-बर्ड्स ने की एक-दूसरे की तारीफ

मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अर्जुन पैंट के साथ टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने टी-शर्ट के ऊपर से जैकेट और कैप भी पहना हुआ है। मलाइका ने तस्वीर शेयर करते हुए साथ में लिखा ,’हैलो हैंडसम’। अर्जुन ने मलाइका की स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर करते हुए लिखा ‘बेस्ट फोटोग्राफर’। कपल अपने लंदन ट्रिप से जुड़े अपडेट्स लगातार अपने फैंस से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें और शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मलाइका अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर के साथ लंदन में मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।

लंदन में कर रहे हैं क्वालिटी टाइम स्पेन्ड

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी आउटिंग की एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में, अर्जुन के जूते और सन ग्लाससेस टेबल पर रखे नजर आ रहे थे, और टेबल की रिफ्लेक्शन में उनकी लेडी लव मलाइका नजर आईं। मलाइका ने एक प्रिंटेड बेज स्वेटर पहना हुआ था जिसे उन्होंने रिप्ड जींस के साथ कैरी किया था। तस्वीर में मलाइका अपना फोन इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रही हैं। फोटो को साझा करते हुए अर्जुन ने लिखा,’ब्रेकफास्ट विद द बे।’

यहाँ पढ़िए – Urvashi And Rishabh Videos Twitter Trend: सोशल मीडिया पर बन रहे उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के मीम्स, देखें वीडियो

अर्जुन और मलाइका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग करने के लिए लंदन गए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर फिल्म ‘कुत्ते’ और ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं। अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘लेडी किलर’ में भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। दोनों पहली बार ऑन -स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ 4 नवंम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं, मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ ‘द अरोड़ा सिस्टर्स’ नाम का एक शो करने जा रही हैं। इसके अलावा मलाइका अपनी पहली किताब लिखने जा रही हैं जो न्यूट्रिशन के बारे में है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें  

First published on: Oct 08, 2022 05:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.