Cocktail 2 Teaser Release: सिनेमाघरों में पेड प्रीव्यू के तौर पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का तूफान तो आ ही चुका है, लेकिन दर्शकों के लिए एक और बड़ा सरप्राइज फिल्म के साथ जुड़ा है. 'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कॉकटेल 2' का धमाकेदार टीजर भी दिखाया जा रहा है. खास बात यह है कि सेंसर बोर्ड ने इस टीजर पर बिना कोई कैंची चलाए इसे हरी झंडी दे दी है.
बिना कट के मिला सर्टिफिकेट
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने 'कॉकटेल 2' के टीजर को पूरी तरह से पास कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने टीजर के किसी भी दृश्य या संवाद पर कैंची नहीं चलाई है. फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसका मतलब है कि यह किशोरों और वयस्कों के लिए एक मॉडर्न कहानी होने वाली है.
---विज्ञापन---
107 सेकंड का रोमांच
फिल्म का यह टीजर 1 मिनट 47 सेकंड (107 सेकंड) लंबा है. इतने कम समय में ही टीजर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है. 'धुरंधर 2' देखने पहुंचे दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर शाहिद कपूर की झलक देखना किसी बोनस से कम नहीं रहा.
---विज्ञापन---
शाहिद, कृति और रश्मिका की फ्रेश जोड़ी
'कॉकटेल 2' में पहली बार शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी पर्दे पर एक साथ नजर आने वाली है. जहां शाहिद और कृति की केमिस्ट्री पहले भी पसंद की गई है, वहीं रश्मिका की एंट्री ने इस म्यूजिकल ड्रामा में एक नया तड़का लगा दिया है.
प्यार और दोस्ती का मॉडर्न टच
यह फिल्म दिनेश विजान (मैडॉक फिल्म्स) और लव रंजन जैसे दिग्गज निर्माताओं का साझा प्रयास है. फिल्म की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है, जो अपनी युवा-केंद्रित और पेचीदा प्रेम कहानियों के लिए जाने जाते हैं. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्यार और दोस्ती के रिश्तों को आज के दौर के नजरिए से पेश करेगी.
19 जून को होगी रिलीज
'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. यह म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. टीजर को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखते हुए यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक हिट साबित हो सकती है.