Cirkus Review: रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ का ट्वीटर पर उड़ा मजाक, फिल्म देख फैंस ने खींचे बाल
Cirkus Review: रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' का ट्वीटर पर उड़ा मजाक, फिल्म देख फैंस ने खींचे बाल
Cirkus Review: रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सर्कस' फाइनली 23 दिसंबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रोहित शेट्टी ने एक के बाद एक हिट फिल्में देकर फैंस के बज को हाई किया हुआ था। इसी को लेकर दर्शक ये कयास लगा रहे थे कि 'सर्कस' भी बहुत अच्छी फिल्म होगी। लेकिन अब दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आया है। लोगों ने फिल्म को लेकर ट्वीटर पर जो रिएक्शन दिए हैं, उसे पढ़कर फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे बाकी फैंस दंग रह गए हैं।
'सर्कस' को दर्शकों ने बताया 'बकवास' (Cirkus Review)
बताते चलें कि फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, सुलभा आर्या, अश्वनी खलसेकर, वरुण शर्मा और विजय पाटकर जैसे सितारे हैं। वहीं फिल्म को देखने के बाद लोग ट्वीट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। 'सर्कस' फिल्म को किसी ने 'बकवास' तो किसी ने साल की सबसे 'खराब' मूवी बताया है।
और पढ़िए –Ralia Viral Photo: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को ऐसे किया था प्रपोज, प्राइवेट तस्वीर लीक
Cirkus Twitter Reaction
एक यूजर ने फिल्म सर्कस को देख ट्विटर पर रिएक्शन देते हुए लिखा है,'प्योर इरिटेटिंग मूवी एक्सपीरियंस।' दूसरे ने लिखा है,'अपने अधिकांश हालिया इंटरव्यूज में,रोहित शेट्टी गहन व्याख्यान देते हुए प्रतीत होते हैं कि आजकल बॉलीवुड फिल्में क्यों नहीं चल रही हैं। यह प्रफुल्लित करने वाली विडंबना है, क्योंकि आज उन्हें स्वयं उन क्लिपों को देखने की आवश्यकता हो सकती है।' वहीं एक अन्य लिखते हैं,'#Cirkus का इंटरवल... बेहद मॉडरेट... दरअसल इसमें उस हेल्दी कॉमेडी का अभाव है जो हम अक्सर रोहित शेट्टी की फिल्मों में देखते हैं।'
और पढ़िए –Akshay Wishes Twinkle: अक्षय कुमार ने शेयर किया ट्विंकल खन्ना का अनसीन वीडियो, बोले- ‘मैं ये पागलपन…
उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी 'सर्कस'
बता दें कि 'सर्कस' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म की रिलीज से पहले ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये फिल्म 'अवतार 2' और 'दृश्यम 2' को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देगी। लेकिन सोशल मीडिया पर इसे जिस तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं वो मेकर्स के लिए काफी निराशाजनक साबित हो सकते हैं।
यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.