Cirkus Online Leak: रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ रिलीज के साथ लीक! इन साइट्स पर फ्री में उपलब्ध
Cirkus Online Leak: रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' रिलीज के साथ लीक! इन साइट्स पर फ्री में उपलब्ध
Cirkus Online Leak: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सर्कस' 23 दिसंबर यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के चाहने वाले इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में रणवीर डबल रोल में नजर आ रहे हैं। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों को ये कुछ खास पसंद नहीं आई है। इन सबके बीच अब मेकर्स को एक और तगड़ा झटका लगा है। रणवीर सिंह की फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है और एचडी प्रिंट में उपलब्ध है।
Cirkus Online Leak
बॉलीवुड फिल्म रिलीज होने के बाद पाइरेसी का शिकार हो जाती है। पहले ये कम देखने को मिलता था लेकिन अब तो जैसे आम बात हो गई है। एक तरफ फिल्म रिलीज होती है और कुछ समय बाद पाइरेसी साइट्स पर देखने को मिल जाती है। ऐसा ही कुछ रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) के साथ भी हुआ है। रिलीज के कुछ घंटे बाद ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म के लीक होने की वजह से मेकर्स को काफी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
और पढ़िए –Animal First Look Poster: ‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, खतरनाक लुक में दिखे रणबीर कपूर
इन साइट्स पर अवेलेबल Cirkus
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, मूवीरुल्ज जैसी पाइरेसी साइड्टस पर एचडी प्रिंट में उपलब्ध हो गई है। ये ऐसी वेब साइट्स हैं जहां बॉलीवुड,साउथ इंडियन और हॉलीवुड की भी फिल्में लीक हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई जेम्स कैमरून (James Cameron) की फिल्म 'अवतार 2'( Avatar: The Way Of Water) भी ऑनलाइन लीक हुई थी। अब 'सर्कस'(Circus) के लीक होने की खबर इसके मेकर्स के लिए वाकई परेशानी का कारण बन सकती है।
और पढ़िए –kareena kapoor: नए साल में करीना ने शेयर की अपनी तस्वीरें, फैंस फिदा
Cirkus की स्टारकास्ट
फिल्म 'सर्कस' में रणवीर के साथ जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), पूजा हेगड़े(Pooja Hegde), वरुण शर्मा (Varun Sharma),संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और जॉनी लीवर (Johnny Lever) जैसे सितारे भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को कैमियो रोल में भी देखा जाएगा। रोहित शेट्टी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने इससे पहले फिल्म 'सिंबा'में साथ काम किया था।
Disclaimer: 'सर्कस' के ऑनलाइन लीक होने की पुष्टि E24 Bollywood नहीं करता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसके लीक होने का दावा किया जा रहा है।
यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.