TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Cirkus BO Collection Day-3: रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ का निकला दम, कमाई महज इतने करोड़

Cirkus BO Collection Day-3: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ से मेकर्स, ऑडियंस और ट्रेड एनालिस्ट की काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, मूवी ने रिलीज के साथ ही सबको निराश किया है। जहां क्रिटिक्स ने इसे महज डेढ और दो स्टार दिए हैं। तो वहीं इस मूवी को देख चुके लोग भी इसे ‘बकवास’ बताते नजर आए […]

Cirkus BO Collection Day-3: रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' का निकला दम, कमाई महज इतने करोड़
Cirkus BO Collection Day-3: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सर्कस' से मेकर्स, ऑडियंस और ट्रेड एनालिस्ट की काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, मूवी ने रिलीज के साथ ही सबको निराश किया है। जहां क्रिटिक्स ने इसे महज डेढ और दो स्टार दिए हैं। तो वहीं इस मूवी को देख चुके लोग भी इसे 'बकवास' बताते नजर आए हैं। इतना ही नहीं रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी निराश करने वाला है।

Cirkus की कमाई निराशाजनक 

सर्कस की रिलीज पर इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौंकाने वाला था। हालांकि, लोग ये मान रहे थे कि वीकेंड के मौके पर फिल्म पकड़ के साथ अच्छी कमाई करेगी। लेकिन इन उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है। फिल्म की कमाई का ग्राफ पहले जैसा ही रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज डे पर 6.25 करोड़ का कारोबार किया था। शनिवार को 'सर्कस' ने 6.40 करोड़ रुपए की कमाई की। रोहित शेट्टी की बाकी फिल्मों की तुलना में ये सबसे कम नंबर्स रहे। और पढ़िएCirkus BO Collection Day 1: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ औंधे मुंह गिरी https://www.youtube.com/watch?v=EkzD0d0yFdM&t=4s

Cirkus BO Collection Day-3

फिल्म दो दिन में 13 करोड़ रुपए का भी कारोबार नहीं कर पाई। इसके बाद क्रिसमस के मौके पर फिल्म की कमाई बढ़ने की आशंका थी, लेकिन मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती नजर आई है। सैकनिक डॉट कॉम के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन महज 7.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह ये मूवी अबतक सिर्फ 20 करोड़ रुपए कमा पाई है। रविवार को 'सर्कस' ने हिंदी बेल्ट में 18.92 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। और पढ़िएCirkus Online Leak: रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ रिलीज के साथ लीक! इन साइट्स पर फ्री में उपलब्ध

150 करोड़ के बजट में बनी है Cirkus

रोहित शेट्टी की हाई बजट मूवी को ग्रैंड तरीके से रिलीज किया गया है। देशभर में 3200 स्‍क्रीन्‍स पर 'सर्कस' (Cirkus) के 10 हजार शोज दिखाए जा रहे हैं। फिल्म 'सर्कस' में रणवीर के साथ जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), पूजा हेगड़े(Pooja Hegde), वरुण शर्मा (Varun Sharma),संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और जॉनी लीवर (Johnny Lever) जैसे सितारे भी अहम किरदार निभा रहे हैं। मूवी में दीपिका पादुकोण का भी कैमियो है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए है। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.