TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना चाहते हैं थॉर, क्रिस हेम्सवर्थ ने जताई अपनी ये इच्छा !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त पति निक जोनस के साथ हैप्पिली मैरिड है। प्रियंका निक से शादी के बाद तो और भी ज्यादा फेमस हो गईं हैं। प्रियंका ने हॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उनका मशहूर हॉलीवुड टीवी सीरीज क्वांटिको भी खूब पसंद किया गया था। प्रियंका […]


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त पति निक जोनस के साथ हैप्पिली मैरिड है। प्रियंका निक से शादी के बाद तो और भी ज्यादा फेमस हो गईं हैं। प्रियंका ने हॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उनका मशहूर हॉलीवुड टीवी सीरीज क्वांटिको भी खूब पसंद किया गया था। प्रियंका भी अपने मन ये ख्वाहिश जरूर रखती होंगी कि वो भी हॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स के साथ काम करें और वो कर भी रही हैं। हाल ही में एक ऐसे ही हॉलीवुड स्टार ने अपनी इच्छा जाहिर कर दी है कि वो देसी गर्ल के साथ काम करना चाहता है। ये स्टार कोई और नहीं बल्कि थॉर यानि एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ है।

class='embedly-card'>" style="height: 865px;"> class="embedly-card">


 दरअल क्रिस हेम्सवर्थ जल्द ही  फिल्म 'मेन इन ब्लैक इंटरनेशनल' में नजर आने वाले हैं।  हाल ही में फिल्म का हिंदी ट्रेलर आया है। फिल्म के हिंदी वर्जन को दो बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी आवाज दी है। दरअसल इस फिल्म को हिंदी में डब किया गया है। फिल्म के लीड स्टार्स की आवाज को सान्या मल्होत्रा और सिद्धांत चतुर्वेदी ने डब किया है। 

class='embedly-card'>" style="height: 993px;"> class="embedly-card">


इसी फिल्म के प्रमोशन के चलते क्रिस ने एक लीडिंग पोर्टल को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में क्रिस से पूछा गया कि क्या वो प्रियंका के साथ काम करना चाहते हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि हां वो पीसी के साथ जरूर काम करना चाहेंगे। क्रिस से पूछा गया कि क्या वो किसी बॉलीवुड फिल्म में काम करेंगे तो इस पर उन्होंने कहा कि, हां क्यों नहीं वो जरूर काम करना चाहेंगे। 

इसके बाद उनसे पूछा गया कि अगर मौका मिला तो क्या वो प्रियंका के साथ फिल्म करेंगे तो पर वो कहते हैं कि हां, क्यों नहीं आप हमें स्क्रिप्ट दीजिए हम कुछ ना कुछ जरूर कर लेंगे। अब ऐसे में साफ है कि हो सकता है कि प्रियंका के साथ शायज जल्द ही क्रिस काम करें। बीते दिनों ही प्रियंका ने क्रिस के भाई लियाम हेम्सवर्थ के साथ फिल्म इजंट इट रोमांटिक में काम किया है। फिल्म इसी साल फरवरी में रिलीज हुई थी।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.