Chethana Raj Died: प्लास्टिक सर्जरी के बाद एक्ट्रेस चेतना राज की हुई मौत, 21 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
मुंबई। कन्नड़ सीरीयिल की एक्ट्रेस चेतना राज (Chethana Raj) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसलस, एक्ट्रेस की 21 साल की उम्र में मौत हो गई है। चेतना ने बेंगलुरू के प्राइवेट हॉस्पिल में आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि चेतना को 16 मई को 'फैट फ्री' सर्जरी के लिए बेंगलुरू के अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। सर्जरी के बाद चेतना को कुछ परेशान होने लगी और कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई।
खबरों की माने तो 16 मई की सुबह चेतना का ऑपरेशन किया गया था। एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ हॉस्पिटल पहुंची थीं। इस बारे में उन्होंने अपने परिवार को भी जानकारी नहीं थी। सर्जरी के बाद शाम को अभिनेत्री को कुछ शारीरक परेशानी का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस के फेफड़ों में पानी भरने लगा और कुछ देर बाद एक्ट्रेस की मौत हो गई।
आपको बता दें कि चेतना की बॉडी फिलहाल उस हॉस्पिटल में है जहां उनकी मौत हुई है। थोड़ी देर बाद एक्ट्रेस की बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए रमैया हॉस्पिटल में भेजा जाएगा। चेतना कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस थीं। गीता और Doresani चेतना के फेमस सीरियल्स में से एक हैं।
चेतना की निधन की खबर पर कन्नड़ एक्ट्रेस यमुना श्रीनिधी ने रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस ने कहा, 'इतनी यंग लड़की मौत की खबर सुनना बेहद दुखद है। ये सच में बहुत शॉकिंग खबर है। प्लास्टिक सर्जरी का मतलब ही फेक होना है। मैं ये कहना चाहूंगी कि आप जैसे भी हैं वैसे ही खुद को अपनाएं। जैसे भी आप दिखते हैं वैसे ही खुद को कॉन्फीडेंट महसूस करें'।
चेतना की मौत की खबर से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। एक्ट्रेस के परिवार ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार वालों का कहना है कि डॉक्टर्स की लापरवाही की वजह से उनकी बेटी की जान चली गई। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के परिवार ने हॉस्पिटल अथॉरिटी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.