TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Celebs Home: मुंबई के जुहू इलाके में इन सितारों का बसेरा, किसी का बंगला तो किसी का है फ्लैट

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) और उनके आलीशान घर हमेशा फैंस के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। मुंबई दर्शन करने वाला लगभग हर सैलानी अपने फेवरेट स्टार के घर को कम से कम एक बार बाहर से ज़रुर देखता है। अपने चहेते बॉलीवुड स्टार्स के घर के बाहर खड़े होकर सेल्फी खींचना हर फैन का […]

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) और उनके आलीशान घर हमेशा फैंस के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। मुंबई दर्शन करने वाला लगभग हर सैलानी अपने फेवरेट स्टार के घर को कम से कम एक बार बाहर से ज़रुर देखता है। अपने चहेते बॉलीवुड स्टार्स के घर के बाहर खड़े होकर सेल्फी खींचना हर फैन का शौक होता है। तो आज हम आपको बताएंगें, बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में जिनके घर मुंबई के सबसे पॉश इलाका कहे जाने वाले जुहू में स्थित है। अमिताभ बच्चन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जुहू में पांच बंगलों के मालिक हैं। जिसमें सबसे मशहूर उनके दो बंगले ‘प्रतिक्षा’ और ‘जलसा’ हैं। बिग बी अपने परिवार के साथ जलसा में रहते हैं। वहीं बिग बी का दूसरा बंगला प्रतिक्षा भी बेहद आलीशान है अक्षय कुमार अक्षय कुमार का घर भी जुहू में ही है। अक्षय का घर भी सी-फेसिंग है। जहां से अरब सागर का खूबसूरत नज़ारा दिखता है। ग्राउंड फ्लोर पर लिविंग एरिया, डाइनिंग एरिया, किचन, होम थिएटर है, साथ ही उनके घर में खूबसूरत गार्डन एरिया भी है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का बसेरा भी जुहू बीच के किनारे बना है। सी-फेसिंग मैंशन की होने की वजह से शिल्पा ने अपने घर का नाम ‘किनारा’ रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा के बंगले की कीमत 100 करोड़ के करीब है।   और पढ़िएकरिश्मा कपूर की नाइट पार्टी में करीना कपूर ने दिखाया अपना हॉट अंदाज, फैंस के उड़े होश       ऋतिक रोशन ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का घर भी उन्हीं की तरह स्टालिश है। हांलाकि ऋतिक किराये के अपार्टमेंट में रहते हैं। जुहू स्थित प्राइम बीच बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल पर है ऋतिक का लैविश अपार्टमेंट।  खास बात ये है कि ऋतिक रोशन अक्षय कुमार के पड़ोसी हैं। रवीना टंडन रवीना टंडन का घर भी पॉश एरिया जुहू में स्थित हैं। रवीना अपने परिवार के साथ जुहू रोड के पास Nippon Society में बने आलीशान बंगले में रहती हैं। रवीना के घर का नाम ‘नीलया’ है। अजय देवगन बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और उनकी सुपरस्टार एक्ट्रेस वाइफ काजोल का आलिशान बंगला भी जुहू में स्थित है। इनके घर का नाम ‘शिवशक्ति’ है। अजय और काजोल का घर जुहू की रोड नंबर 11 पर है। एकता कपूर एकता कपूर मुंबई में अपने बेटे रावि और माता-पिता जितेन्द्र और शोभा कपूर के साथ उनके बंगले ‘कृष्णा’ में रहती हैं। एकता के बंगले ‘कृष्णा’ का दूसरा नाम प्रेम मिलन भी है। जुहू जैसे पॉश इलाके में स्थित इस महलनुमा बंगले की कीमत 7 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। धर्मेंद्र सुपरस्टार धर्मेंद्र के दोनों परिवारों का आशियाना भी जुहू में ही स्थित है। धर्मेंद्र अपने दोनों बेटों, सन्नी देओल और बॉबी देओल के साथ आलीशान बंग्ले में रहते हैं। तो वहीं उनके घर से थोड़ी दूरी पर ही धर्मेंद्र की दूसरी पत्नि हेमा मालिनी का घर है। हेमा मालिनी जुहू की जय हिंद सोसाइटी में रहती हैं। अनिल कपूर एक्टर अनिल कपूर जुहू में शानदार घर के मालिक हैं। अनिल कपूर का घर जुहू की श्रीनगर रेज़िडेंसी सोसाइटी में है। अक्सर अनिल कपूर के घर में उनके दोस्तों की महफिल जमती है। अनुपम खेर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अनिल कपूर के पड़ोसी हैं। अनुपम का घर अनिल कपूर के घर के ठीक सामने है। क्लासी साड़ियों की शौकिन किरण ने अपने घर की साज-सजावट भी बेहद क्लासी अंदाज़ में की है। गोविंदा हीरो नंबर वन गोविंदा का घर जुहू बीच के पास स्थित है। गोविंदा के घर का नाम जल दर्शन है। वो यहां अपनी पत्नि सुनीता आहूजा, बेटी टीना आहूजा, बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ रहते हैं। विद्या बालन विद्या बालन भी जुहू इलाके में रहती हैं। इनका आलीशान अपार्टमेंट जुहू तारा रोड पर स्थित ‘परिणीता’ बिल्डिंग में है। विद्या और सिद्धार्थ का घर सी-फेसिंग है। जैकलीन फर्नाडिंस श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नाडिंस ने बीते साल जुहू में प्रियंका चोपड़ा का घर रेंट पर लिया था। इस घर को कर्मयोग नाम दिया गया है और इसकी कीमत 7 करोड़ है। जैकलीन पहले मुंबई के बांद्रा उपनगर में किराए के मकान में रहती थीं। श्रद्धा कपूर श्रद्धा के पापा शक्ति कपूर ने मुंबई में समंदर किनारे घर बनवाया है। मुंबई के बेहद पॉश इलाके जुहू में उनका घर हैं। शक्ति कपूर के दोनों बच्चे और पत्नी शिवांगी इस शानदार और लक्जीरियस फ्लैट में उनके साथ रहते हैं।     यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें       Click Here -  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.