-विज्ञापन-

Cannes Film Festival 2022: रेड कार्पेट पर इन हसीनाओं ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा, देखें तस्वीरे

मुंबई। कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया है। ये फेस्टिवल इस बार भारत के लिए खास है क्योंकि इस बार बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई सितारे कांस फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। भारत को इस साल कांस फेस्टिवल के लिए ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ का सम्मान भी दिया गया है। साथ ही दीपिका पादुकोण पहली बार कांस में एक जूरी मेंबर बनकर पहुंच रही हैं।

इसी के साथ अब कांस से कई एक्ट्रेसेस के लुक्स भी सामने आने लगे हैं। जिनमें तमन्ना भाटिया, दीपिका पादुकोण और पूजा हेगड़े से लेकर उर्वशी रोतैला तक कई एक्ट्रेसेस अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आई हैं। कांस में अपने ग्लैमरस लुक से कई बॉलीवुड एक्ट्रेस धमाल मचा रही हैं। ऐसे में कान्स के रेड कार्पेट पर तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) मल्टी कलर डिजाइनर आउटफिट में अपने ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आई हैं।

वहीं उर्वशी रोतैला ने भी अपने लुक से कांस फेस्टिवल में चार चांद लगा दिए है। उन्होंने व्हाइट वन ऑफ शोल्डर रफल गाउन पहन रखा था, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने धमाकेदार लुक्स की वजह से छाई हुई हैं। रेट्रो शर्ट-ट्राउजर के बाद सीक्वेन साड़ी में अपना टशन दिखाने के बाद दीपिका पादुकोण का न्यू लुक सामने आया है। दीपिका ने ब्लैक आउटफिट में हुस्न का जलवा बिखेरा है।

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का भी ये पहला कांस फिल्म फेस्टिवल है, इसी के साथ फैंस उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कांस से अपने लुक की कुछ तस्वीरे शेयर की है। जिनमें वो व्हाइट कलर के अपने आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आई हैं।

 

वहीं ये भी बताया जा रहा है कि कई और साउथ के सितारे भी कांस में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। अब देखना ये होगा कि आगे और कितने सितारों की रेड कॉर्पेट पर से तस्वीरे वायरल होती हैं।

Latest

Don't miss

ZHZB BO Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म, चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

ZHZB BO Collection Day 4: अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर फैंस में पहले से...

Apple WWDC 2023: iOS 17 से मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, जानें किन डिवाइस को करेंगा सपोर्ट?

Apple WWDC 2023: एप्पल ने 6 जून 2023 को अपना वार्षिक इवेंट आयोजित किया। इस दौरान एप्पल ने अपना पहला Mixed Reality एप्पल विजन...

Veg Malai Sandwich: ब्रेकफास्ट में खाना है कुछ अच्छा और हेल्दी तो बना लें वेज मलाई सैंडविच

Veg Malai Sandwich: नाश्ते में पोहा, पराठा, और इडली खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार वेज मलाई सैंडविच ट्राई करें।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here