Border 2 Buzz in Fans: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'Border 2' जब से अनाउंस हुई है. तब से ही फैंस के बीच में फिल्म को लेकर बज बना हुआ है. फिल्म के ट्रेलर और गाने ने फैंस की इस बैचनी को और ज्यादा बढ़ा दिया है. वहीं, जब बीते दिन यानी 23 जनवरी, 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो 'Border 2' के लिए लोगों का क्रेज खुलकर देखने को मिला. जिसकी झलक तस्वीरें और वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है.

हाथों में तिरंगा लेकर सिनेमाघर पहुंचे लोग

फिल्म 'Border 2' रिलीज के बाद से सोशल मीडिया और पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ है. सिनेमाघरों में 'बॉर्डर 2’ की रिलीज को लोग किसी उत्सव की तरह मना रहे हैं. इसके अलावा फिल्म की ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स तक खूब तारीफ कर रहे हैं. देशभर में 'Border 2' को लेकर ऑडियंस की दीवानगी देखने को मिल रही है. आलम तो ये है कि लोग हाथों में तिरंगा लेकर 'Border 2' देखने के लिए सिनेमाघर तक पहुंच रहे हैं.

---विज्ञापन---

पोस्टर को पहनाया फूलों का हार

ऐसा हम सिर्फ कह नहीं रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो इसका सबूत दे रहे हैं. इन वीडियो में लोगों को सिनेमाघरों के बाहर अपने परिवार और दोस्तों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर फिल्म देखने जाते हुए दिखाया जा रहा है. इसके अलावा, वायरल वीडियो में कई जगह ये भी देखने को मिल रहा है कि फैंस 'Border 2' के सनी देओल के पोस्टर को फूलों का हार पहनाते दिख रहे हैं.

---विज्ञापन---

 'Border 2' का ओपनिंग डे कलेक्शन

वहीं, अगर फिल्म 'Border 2' के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ की शानदार कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म ने कई सुपरहिट मूवीज के रिकॉर्ड भी तोड़े हैं.