Border 2 OTT Release Date: अगर आप सिनेमाघरों में सनी देओल का 'ढाई किलो का हाथ' देखने से चूक गए हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'बॉर्डर 2' अब आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर इस वॉर-ड्रामा की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान कर दिया है. यानी अब आप ओटीटी पर फिल्म को देख पाएंगे. आइए जानते हैं कि किस तारीख से यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी.

नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगा प्रीमियर

थिएटर में लगभग दो महीने तक गदर मचाने के बाद, 'बॉर्डर 2' अब 20 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने जा रही है. नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग लिस्ट में इसे शामिल कर लिया है और फैंस के लिए 'रिमाइंडर' सेट करने का विकल्प भी दे दिया है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई

23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. भारत में इस फिल्म ने 341.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं दुनिया भर में यह 463.81 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर चुकी है. सनी देओल का क्रेज आज भी बरकरार है, यह इस फिल्म की सफलता ने साबित कर दिया.

---विज्ञापन---

नई और दमदार स्टारकास्ट

1997 की कल्ट क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' के इस सीक्वल को अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है. इस बार सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों ने मोर्चा संभाला है. साथ ही फिल्म में सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह भी अहम किरदारों में नजर आई हैं.

पुराने किरदारों की कमी खली

फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स तो मिला, लेकिन फैंस ने सुनील शेट्टी (भैरों सिंह) और अक्षय खन्ना (धरमवीर) के किरदारों को काफी मिस किया. चूंकि पहले पार्ट के अंत में ये किरदार शहीद हो गए थे, इसलिए कहानी के मुताबिक उन्हें सीक्वल में शामिल करना मुमकिन नहीं था. हालांकि, फिल्म का संगीत और सनी देओल की दहाड़ ने उस कमी को काफी हद तक पूरा किया.

देशभक्ति का नया जज्बा

टी-सीरीज और जे.पी. फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म आधुनिक युद्ध तकनीकों और भारतीय सेना के अदम्य साहस को दिखाती है. फिल्म का स्केल पहले भाग के मुकाबले काफी बड़ा है, जो इसे ओटीटी पर देखने का एक शानदार अनुभव बनाएगा.