TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

बेटी जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आए बोनी कपूर, दोनों की केमस्ट्री को देख नेटिजन्स हैरान

Janhvi Kapoor Rumoured Boyfriend: बीती शाम मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। इस खास इवेंट में प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी नजर आए। अब इवेंट की फोटोज और वीडियोज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, एक वीडियो सामने आया है जिसमें […]

Janhvi Kapoor Rumoured Boyfriend: बीती शाम मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। इस खास इवेंट में प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी नजर आए। अब इवेंट की फोटोज और वीडियोज जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, एक वीडियो सामने आया है जिसमें जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, बोनी कपूर के साथ दिखाई दें रहे हैं।

शिखर पहाड़िया, बोनी कपूर साथ आए नजर

इवेंट की इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बोनी कपूर के साथ जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पैपराजी के सामने पोज दे रहे हैं। इस दौरान बोनी कपूर ग्रे कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं। वहीं जाह्नवी के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया व्हाइट शर्ट, ग्रीन जैकेट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस इवेंट में जाह्नवी कपूर भी शामिल हुई थीं लेकिन उन्होंने पैपराजी के सामने पोज नहीं दिए थे।

दोनों को किया गया कई बार स्पॉट

बता दें कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ कई बार स्पॉट किया गया है। दोनों अक्सर साथ में दिखाई देते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने इसपर खुलकर बात नहीं की है। फिलहाल जाह्नवी और शिखर ने अपने रिलेशन पर पब्लिकली मुहर नहीं लगाई है।

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्में

जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'एनटीआर30' (NTR 30)  में जल्द नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'बवाल', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी फिल्में हैं, जो एक के बाद एक सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.