मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) इन दिनों अपनी फिल्म ‘रनवे 34’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। अदाकारा अपनी फिल्म को हिट बनाने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के चर्चे तो साउथ में भी खूब जोर पर हैं। वो जहां भी जाती हैं महफिल जमा देती हैं। ऐसा ही कुछ बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के दौरान हुआ, जब रकुल ने ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में फैशन वीक की शान बढ़ा दी। दरअसल, पहले रकुल ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया और फिर जोरदार ठुमके लगाकर खूब रंग जमाया।
बता दें कि रेड एंब्रॉयडरी वाले इस लहंगे में अदाकारा कमाल की खूबसूरत लग रही हैं। इतना ही नहीं लहंगे के साथ ब्रालेट और दुपट्टा उनके लुक को और भी फैशनेबल बना रहे हैं। हाल ही में पैपराजी ने रकुल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ‘जब हाई-हील्स पे नच्चे’ गाने पर कमर मटाकती नजर आ रही हैं।