-विज्ञापन-

Bollywood Divorce: 24 साल पहले सीमा ने घर से भागकर सोहेल खान से किया था निकाह, अब टूटे सारे रिश्ते

मुंबई। एक तरह जहां बॉलीवुड गलियारे में रिश्ते बन रहे हैं तो वहीं दूसरी तरह फिल्म इंडस्ट्री में एक रिश्ता टूटा है। ये रिश्ता बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) का है। जी हां सोहेल खान और सीमा खान (Seema Sachdev Khan) को लेकर खबर सामने आई है कि ये कपल अब हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो रहा है। ये खान परिवार के लिए ही नहीं बल्कि तमाम फैंस के लिए भी झटका है।

शुक्रवार की सुबह सोहेल खान (Sohail Khan) और सीमा खान (Seema Sachdev Khan) मुंबई की फैमिली कोर्ट में दोनों ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। आखिर सोहेल खान और सीमा सचदेव के तलाक लेने की असल वजह क्या है ये तो फिलहाल सामने नहीं आया है लेकिन सोहेल और सीमा पिछले लंबे समय से अलग रह रहे थे।

साल 2017 से ही सीमा और सोहेल के रिश्ते की खटपट की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन अब दोनों ने ही इस रिश्ते से अलग होने का फैसला लिया है। इस कपल की लव स्टोरी की बात करें तो सोहेल खान और सीमा सचदेव की प्रेम कहानी की फिल्म से कम नहीं है। सोहेल खान को सीमा से इश्क हुआ तो उन्होंने समाज बिरादरी या धर्म किसी की चिंता नहीं की।

उन्होंने प्यार का इजहार किया और आधी रात मौलवी को अगवा करके निकाह पढ़ लिया था। बताया जाता है कि चंकी पांडे (Chunky Pandey) की सगाई पार्टी में सीमा और सोहेल पहली बार मिले थे। पार्टी में दोनों की दोस्‍ती हुई और यहीं से दोनों के बीच इश्क का परवान चढ़ा था। फिर दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

सीमा का पूरा नाम सीमा सचदेव है जो दिल्ली की रहने वाली हैं। वह दिल्ली से मुंबई फैशन इंडस्ट्री में किस्मत अजमाने आई थीं। आज वह मशहूर फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट हैं। चंकी पांडे और सीमा सचदेव रिश्तेदार हैं। यही वजह है कि मुंबई में चंकी पांडे की सगाई में सोहेल और सीमा की मुलाकात हुई थी।

सोहेल खान और सीमा सचदेव ने 15 मार्च 1998 को शादी की। दोनों ने पहले निकाह पढ़ा और फिर आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई थी। सोहेल और सीमा के दो बच्चे हैं निर्वाण और योहान। सीमा हिंदू हैं और सोहेल मुस्लिम।

इसी धर्म की वजह से सीमा के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वह किसी फिल्म इंडस्ट्री के शख्स से शादी करें। सीमा का परिवार इस शादी के इतना खिलाफ था कि उन्होंने दोनों का मिलना-जुलना बंद करवा दिया था। यही वजह थी कि अंत में सोहेल खान ने सीमा खान को घर से भगाकर शादी करने का फैसला लिया।

परिवारवालों की इजाजत नहीं मिल रही थी और इसी से परेशान होकर सोहेल खान के लिए सीमा ने घर से भागने का फैसला लिया। वह सोहेल के घर पहुंच गईं। अचानक सीमा को यूं देखकर सलीम खान भी शॉक्ड रह गए क्योंकि वह इन सबके बारे में कुछ जानते नहीं थे। सलीम खान ने सोहेल और सीमा की पूरी बात सुनी और फिर एक टक कह दिया कि निकाह करना होगा ऐसे सीमा यहां नहीं रह सकती है। ऐसे में अब ये प्रेम कहानी खत्म होने के कगार पर है।

 

 

 

Latest

Don't miss

50MP कैमरा के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 12 4G, जानें संभावित फीचर्स

Redmi Note 12 4G: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी भारतीय...

Sonu Nigam: सोनू निगम के पिता के साथ हुआ बड़ा हादसा, बहन ने की पुलिस से शिकायत

Sonu Nigam: सिंगर सोनू निगम को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सोनू निगम के पिता के घर...

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के पिंजरे में नजर आएगा एकता कपूर का बड़ा स्टार, ये रहा नाम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी फेम खतरों के खिलाड़ी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। इस रियालिटी शो को लेकर आए दिन...

Infinix भारत में 27 मार्च को लॉन्च करेगा 50MP कैमरा वाला धाकड़ फोन, कीमत 10,000 से भी कम

Infinix Hot 30i launch price in India: स्मार्टफोन ब्रांड इंफिनिक्स भारत में अपना नया धांसू फोन Infinix Hot 30i को लॉन्च करने की पूरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here