बेहद खास हैं इन अभिनेत्रियों के वेडिंग आउटफिट, इस शादी सीजन आप भी कर सकती हैं ट्राई
Bollywood Actresses Lehenga: बॉलीवुड स्टार्स अपनी बिग फैट वेडिंग को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। आउटफिट से लेकर वेन्यू तक फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स की शादी के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। मगर लोगों को जिस बात का सबसे ज्यादा और बेसब्री से इंतजार रहता है वो है एक्ट्रेसेस के ब्राइडल लुक का। आज हम आपको इस रिपोर्ट में ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपने ब्राइडल लुक को खास बनाने के लिए अपने चुनरी पर अपने होने वाले पति के लिए खास मैसेज लिखवाया था।
परिणीति चोपड़ा (Bollywood Actresses Lehenga)
हाल ही में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आप नेता राघव चड्ढा से शादी रचाई है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहीं। परिणीति ने इस दौरान ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने एमराल्ड ग्रीन कलर की जूलरी कैरी की है। वहीं राघव चड्ढा भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। मगर इन सब में परिणीति के लहंगे का दुपट्टा काफी स्पेशल है। दरअसल, एक्ट्रेस ने इस पर अपने पति राघव चड्ढा का नाम लिखवाया है। दुपट्टे पर पति का नाम लिखवाने का आईडिया फैंस को काफी इम्प्रेस कर रहा है।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाज से शादी की थी। क्रिश्चियन रीति-रिवाज शादी में प्रियंका राल्फ लॉरेन के सफेद रंग के गाउन पहना था। इस ड्रेस की खास बात यह थी कि इसमें प्रियंका ने अपने पति का पूरा नाम ‘निकोलस जेरी जोनस’ लिखवाने के साथ ‘दिसंबर 2018’, ‘कम्पैशन’, ‘ॐ नमः शिवाय’, ‘लव’, ‘फैमिली’, ‘मेरी जान’ लिख कर एंब्रॉयडरी की गई है।
दीपिका पादुकोण
नवंबर 2018 में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी की थी। दीपिका ने सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थी जिसके घूंघट पर संस्कृत भाषा में ‘सदा सौभाग्यवती भव’ लिखा हुआ था। इसका अर्थ होता है ‘एक विवाहित महिला के रूप में आप हमेशा भाग्यशाली रहें’
पत्रलेखा
राजकुमार राव ने नवंबर 2021 में पत्रलेखा से शादी की। इस दौरान पत्रलेखा ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी, जिसके घूंघट पर बंगाली भाषा में ‘आमार पोरन भोरा भालोबाशा आमी तोमाये शोम्पोरनो कोरीलम’ लिखा हुआ था। इसका मतलब है, ‘मैं तुम्हें प्यार के साथ अपनाती हूं।’
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.