Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा की बढ़ी मुश्किलें, बीएमसी की तरफ से मिला नोटिस !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही थी। खबरें थी कि देसी गर्ल अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस को डेट कर रही है। दोनों पिछले दिनों ही इंडिया आए औऱ एक हफ्ते यहां रहे। हर तरफ दोनों के अफेयर की ही खबरें है। अब लीजिए […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही थी। खबरें थी कि देसी गर्ल अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस को डेट कर रही है। दोनों पिछले दिनों ही इंडिया आए औऱ एक हफ्ते यहां रहे। हर तरफ दोनों के अफेयर की ही खबरें है। अब लीजिए खबर आ रही है कि प्रियंका चोपडा मुश्किलों फंसती दिख रही है। दरअसल प्रियंका को बीएमसी की तरफ से एक नोटिस मिला है। खबर के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा को अवैध निर्माण करने के चलते नोटिस बीएमसी की तरफ से भेजा गया है। प्रियंका को ये नोटिस अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा इलाके में ऑफिस और उसी के पास बने एक दूसरे कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स के अंदर कंस्ट्रक्शन करवाने के चलते नोटिस मिला है। 

बीएमसी ने कहा है कि उन्हें कई लोगों ने इसकी शिकायत भी की। इसके अलावा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की तरफ से भी इसकी शिकायत की जा चुकी है। बता दें कि प्रिंयंका ने ये जगह करिज्मा ब्यूटी स्पा और सैलून को किराए पर दे रखी है। अब बीएमसी ने प्रियंका और उनके किराएदार को कहा है कि वो इसे तोड़ दे। वहीं बीएमसी की तरफ से प्रियंका को एक हफ्ते का वक्त मिला है। अगर बीएमसी की तरफ से उन्होंने अवैध निर्माण को नहीं हटवाया तो इस पर कड़ी कार्रवाई होगी। खैर अब देखते हैं कि इस मामले में प्रियंका की मुश्किलें कब खत्म होगी।

First published on: Jul 03, 2018 11:18 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.