TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Bishan Singh Bedi के निधन पर गमजदा हुआ बॉलीवुड, सेलेब्स ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Bollywood Celebs Emotional On Bishan Singh Bedi Death: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) जो कभी अपने चौकों-छक्कों से सामने वाली टीम के पसीने छुड़ा देता थे अब हमारे बीच नहीं रहे। कल यानी 23 अक्टूबर 2023 को 77 साल की उम्र में बेदी का निधन हो गया। जहां […]

Image Credit: Google
Bollywood Celebs Emotional On Bishan Singh Bedi Death: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) जो कभी अपने चौकों-छक्कों से सामने वाली टीम के पसीने छुड़ा देता थे अब हमारे बीच नहीं रहे। कल यानी 23 अक्टूबर 2023 को 77 साल की उम्र में बेदी का निधन हो गया। जहां एक तरफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 ने धूम मचाई हुई है, वहीं बिशन सिंह बेदी के निधन की खबर ने सभी को गमजदा भी कर दिया है। 1970 के दशक में स्पिनर गेंदबाजी करने वाले बिशन सिंह के निधन पर बॉलीवुड जगत में भी गम की लहर दौड़ गई है। इस दुख भरे समय में कई बड़े सेलेब्स ने बेदी को सोशल मीडिया के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

शाहरुख खान  (Bollywood Celebs Emotional On Bishan Singh Bedi Death)

शाहरुख खान ने बिशन सिंह बेदी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा जिसमें उन्होंने बेदी के बारे में कहा कि वो उन महान हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने हमें बहुत कुछ सिखाया है। भगवान उनकी आत्मा तो शांति दे, आगे लिखा - 'हमें स्पोर्ट्स और लाइफ के बारे में इतना कुछ सीखाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया सर, आप हमेशा याद आएंगे।'

सुनील शेट्टी 

सुनील शेट्टी ने भी बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक जताया। अन्ना ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बिशन सिंह को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही एक नोट लिख कहा कि, 'बेदी जैसे सच्चे उस्ताद को खोने क उन्हें बेहद दुखा है। वो एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें न केवल क्रिकेट की प्रतिभा के लिए बल्कि दिल में मौजूद ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के लिए भी सराहा जाता था। हमें उनके जाने का दुख है'।

संजय दत्त  (Bollywood Celebs Emotional On Bishan Singh Bedi Death)

संजय दत्त ने भी बिशन सिंह बेदी के निधन पर दुख प्रकट किया। साथ ही एक इमोशनल पोस्ट लिख उन्हें याद किया- ' हमने एक महान इंसान को खो दिया, लेकिन बिशन सिंह बेदी जी द्वारा बनाई गई यादें और क्षण हमेशा जीवित रहेंगे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और पूरे क्रिकेट समुदाय के साथ हैं क्योंकि हम इस गहन क्षति पर शोक मना रहे हैं।'

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.