zeenat Aman Birthday Special: बीते जमाने की ग्लैमरस एक्ट्रेस जीनत अमान, 19 नवंबर (शनिवार) को अपना आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर्स के साथ-साथ उनके फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। जीनत अमान की जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। अपनी एक्टिंग और अफेयर्स के जरिए जीनत अमान ने खूब सुर्खिया बटोरी हैं। जीनत अमान का उनके ही दौर के बहुत से सितारों के साथ नाम जुड़ा था, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इंडस्ट्री के चार्मिंग एक्टर संजय खान से हुई थी।
संजय खान से रचाई थी गुपचुप शादी
जीनत अमान का अफेयर एक समय में एक्टर संजय खान के साथ था। दोनों की नजदीकियों के बारे में पूरी इंडस्ट्री को पता था। ये भी माना जाता है कि फिल्म ‘अब्दुल्ला’ की शूटिंग के दौरान इन्होंने गुपचुप शादी कर ली थी। हालांकि,दोनों ने ही अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया था। जीनत अमान से शादी करने से पहले ही संजय खान शादीशुदा थे और उनकी पहली पत्नी से उनके 4बच्चे भी थे। संजय खान ने अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए और बिना बताए जीनत अमान से शादी कर ली थी।
पार्टी में की थी जीनत के साथ मारपीट
ये घटना 1979 की है,जहां एक पार्टी के दौरान संजय और जीनत के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। जिसके बाद गुस्से में संजय खान एक्ट्रेस को एक कमरे में लेकर चले गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, संजय खान ने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर एक्ट्रेस जीनत अमान को बुरी तरह पीटा था। संजय ने जीनत को इतना मारा था कि एक्ट्रेस का जबड़ा टूट गया था। होटल के स्टाफ ने जीनत को संजय खान से बचाया था। इस सदमे से उबरने में जीनत अमान को काफी वक्त लग गया था।
किस बात पर हुई थी बहस
संजय खान ने जीनत अमान से कहा था कि उनको फिल्म ‘अब्दुल्ला’ के कुछ शॉट्स लेने हैं। लेकिन, जीनत उस वक्त दूसरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। वो बी.आर चोपड़ा के साथ फिल्म ‘इंसाफ का तराजू ‘कर रही थीं और उनके पास डेट्स नहीं थी। जीनत की ये बात सुनकर संजय नाराज हो गये थे। अपने प्यार के खातिर जीनत अमान, संजय खान से बाद में मिलने के लिए गईं थी। जीनत अपनी हेयर ड्रेसर के साथ संजय खान से मिलने के लिए मुंबई के एक होटल में गई थीं। जहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया और कमरे से चीखने और चिल्लाने की आवाज आने लगी थी।