Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Birthday Special: शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान को किया बर्थडे विश, मौसी शमिता ने भी लुटाया प्यार

मुंबई। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बिजी चल रही हैं। मगर वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मां भी हैं और एक मां अपने बच्चों के जन्म का दिन कभी नहीं भूल सकती। इसी कड़ी में अब शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान (Viaan) […]

मुंबई। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बिजी चल रही हैं। मगर वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मां भी हैं और एक मां अपने बच्चों के जन्म का दिन कभी नहीं भूल सकती। इसी कड़ी में अब शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान (Viaan) को बर्थडे विश किया है। दरअसल अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर बेटे संग अपनी एक वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी जिंदगी के कुछ कीमती पलों को बच्चों के साथ जी रही हैं।

इसके अलावा उन्होंने वीडियो के साथ बहुत ही प्यारा नोट भी छोड़ा है। बेटे को विश करते हुए शिल्पा ने लिखा, ‘वियान तुम आज 10 साल के हो गए हो, समय कितला जल्दी बितता जा रहा है कुछ पता ही नहीं चलता, मैं बहुत ही प्राउड फील कर रही हूं कि तुम जैसे स्मार्ट, हैंडसम और केयरिंग बच्चे की मैं मां हूं। इसके आगे उन्होंने लिखा कि पापा और मां तुम्हें बहुत प्यार करते हैं, हम दोनों की तरफ से तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई..मेरा बच्चा वियान’।

आगे बता दें कि मां के अलावा मौसी शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने भी भांजे वियान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं और एक वीडियो शेयर कर वियान के साथ बिताएं बेहतरीन पलों को याद करते हुए भांजे को बर्थडे विश किया। बता दें कि फैंस भी दोनों बहनों के पोस्ट पर वियान को शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का ये पहला बच्चा वियान साल 2012 में उनकी जिंदगी में आया। वियान का जन्म मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में हुआ था।

First published on: May 21, 2022 12:08 PM