Birthday Special: ‘मेरा नाम जोकर’ में बोल्ड किरदार निभाने वाली पद्मिनी की कैसे हुई थी राजकपूर से मुलाकात

Padmini Birthday Special: साउथ की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी का आज 90वां जन्मदिन है। पद्मिनी का जन्मदिन 12 जून, 1932 को तिरुवनन्तपुरम में हुआ था। पद्मिनी को शायद आप नहीं जानते होंगे, लेकिन एक दौर था जब वो एक सफल एक्ट्रेस थीं, पद्मिनी की गिनती हिन्दी सिनेमा में काम करने वाली पहली अभिनेत्रियों में होती थी। पद्मिनी का जन्मदिन तिरुवनन्तपुरम में हुआ था। इतना ही नहीं पद्मिनी ने बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर के साथ भी काम किया। पद्मिनी ने मेरा नाम जोकर है, जिस देश में गंगा बहती है, जैसी फिल्मों में काम किया।

- विज्ञापन -

और पढ़िएShama Sikandar Bikini Look: बिकिनी पहन पूल में उतरी शमा सिकंदर, बढ़ा दिया सोशल मीडिया का पारा

बता दें कि पद्मिनी भरतनाट्यम डांसर थीं। पद्मिनी उस दौर में हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलायलम और रशियन भाषा की फिल्मों में काम किया था। भारत से लेकर अमेरिका तक उन्होंने अपने नृत्य का डंका पीटा। भारतीय सिनेमा में कभी अपनी छाप छोड़ने वाली पद्मिनी की प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अमेरिका में अपना सबसे बड़ा नृत्यकला केंद्र खोला था। तिरूवन्तपुरम के पूजाप्परा में थंकअप्पन पिल्लई और सरस्वती अम्मा की दूसरी बेटी के रूप में जन्मी पद्मिनी ने 1948 में फिल्मी जगत में कदम रखा।

पद्मिनी की दो बहनें थीं, ललिता और रागिनी। तीनों ही भरतनाट्यम और कथकली डांसर थीं। ऐसे में इन बहनों की जोड़ी त्रावणकोर सिस्टर्स के नाम से पॉपुलर हुई थी। इसके बाद पद्मिनी ने ‘जिस देश में गंगा बहती है’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘आशिक’, ‘अफसाना’, ‘चंदा और बिजली’, ‘भाई-बहन’, ‘दर्द का रिश्ता’, ‘मस्ताना’, ‘रागिनी’, ‘अमरदीप’, ‘राजतिलक’, ‘परदेसी’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया। पद्मिनी ने दक्षिण भारत और उत्तर भारत के जबरदस्त कलाकारों के साथ काम किया। इनमें राज कपूर, एम. जी रामचंद्रन, शिवाजी गणेशन, राजकुमार, प्रेम नासिर और देवानन्द और शम्मी कपूर जैसे मशहूर अभिनेताओं के नाम शामिल हैं। वर्ष 1989 में इन्होंने एक फिल्म ‘मोहब्बत का पैगाम’ का निर्देशन भी किया था।

और पढ़िए –  Anushka Sharma: ऑरेंज मोनोकनी पहन अनुष्का शर्मा ने शेयर किया ‘बीच लुक’, फैंस के उड़े होश

पद्मिनी उन दिनों इतनी पॉपुलर हुई थीं कि 1962 में भारत-चीन के युद्ध के दौरान पद्मिनी बहनों संग आर्मी कैंप में जाया करती थीं। पद्मिनी आर्मी कैंप में जाकर सेना के जवानों का हौंसला बढ़ाती थीं और वहां पर डांस परफॉर्मेंस भी दिया करती थीं, उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुआ करती थी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट से 1966 और 1971 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था।

पद्मिनी और राज कपूर की मुलाकात का किस्सा भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है। एक बार राज कपूर मॉस्को यूथ फेस्टिवल में शामिल होने रूस गए थे। वहां पद्मिनी को ‘बेस्ट क्लासिकल डांसर का अवॉर्ड’ मिला था। उनकी डांस परफॉर्मेंस देखकर राज कपूर हैरान रह गए। उनको लगा यही तो वही लड़की है, जिसकी उन्हें तलाश थी। राज कपूर ने तभी अपनी फिल्मों में पद्मिनी को मौका देने का मन बना लिया और इस तरह पद्मिनी की किस्मत पलट गई।

और पढ़िए –  Sid Kiara: इस शख्स के कारण फिर से करीब आए सिद्धार्थ-कियारा, सामने आया ब्रेकअप का सच

इसके आगे बता दें कि पद्मिनी ने फिल्म मेरा नाम जोकर में काफी बोल्ड किरदार निभाया था, इसमें वो एक ऐसी लड़की बनीं थीं, जो हमेशा लड़कों की तरह रहती थीं। यही नहीं पद्मिनी की तुलना बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में उस जमाने की टॉप एक्ट्रेस वैजयंती माला से होती थी। बॉलीवुड में राज कपूर के साथ काम करने के अलावा पद्मिनी ने साउथ के सुपरस्टार जेमिनी गणेशन के साथ भी काम किया है। साल 1966 में फिल्म ‘काजल’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

पद्मिनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो जब वो अपने करियर की ऊंचाई में थीं, तो उन्होंने डॉक्टर रामचंदन से शादी की। दोनों की शादी साल 1961 में अमेरिका में हुई थी। इसके बाद वो कुछ वक्त के लिए फिल्मों से भी दूर चली गईं थीं। 24 सितंबर 2006 में पद्मिनी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। उन्होंने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस शोभना पद्मिनी की भांजी हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

Latest

Pawan singh को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, मजबूर होकर कहा उनके साथ कभी काम नहीं करेंगी

Bhojpuri actress on working with Pawan singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने और पवन सिंह के अफेयर को लेकर तो बात की ही, साथ ही बताया कि उनकी फिल्मों में एक्ट्रेसेस के साथ क्यों भेदभाव होता है।

Anupamaa के बेटे की लाइफ में हुई प्यार की एंट्री, ऑनस्क्रीन बीवी संग डेट से वायरल हुई प्राइवेट फोटो

Anupamaa fame Nidhi-Aashish Photos: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' के किंजल और परितोष की रियल लाइफ डेट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

गोविंदा का पॉलिटिक्स में कमबैक, इस पार्टी और सीट से लड़ सकते हैं lok sabha elections 2024

Govinda contest lok sabha elections 2024: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक बार फिर अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। बीती रात शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से गोविंदा की मुलाकात के बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो लोक सभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इवेंट में मिला अदिति राव हैदरी की शादी का प्रूफ, होस्ट ने कबूली ये बात

Aditi Rao Hydari-Siddharth Secret Wedding: हीरामंडी के इवेंट में अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की शादी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एक तरफ इवेंट से अदिति गायब दिखीं, वहीं दूसरी तरफ शो के होस्ट ने भी अदिति को लेकर एक ऐसी बात कही, जिसके बाद ये सबर पक्की होती नजर आ रही है।

Don't miss

अक्षय कुमार ने क्यों कही थी बॉलीवुड छोड़ कनाडा बसने की बात? बोले-गलती तो मेरी थी

Akshay kumar on flopped movies: अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फ्लॉप हुई फिल्मों पर बात की है। उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं है जब वो ऐसे दौर से गुजर रहे हैं। पहले भी उनकी लगातार 16 फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं।

Pawan singh को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, मजबूर होकर कहा उनके साथ कभी काम नहीं करेंगी

Bhojpuri actress on working with Pawan singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने और पवन सिंह के अफेयर को लेकर तो बात की ही, साथ ही बताया कि उनकी फिल्मों में एक्ट्रेसेस के साथ क्यों भेदभाव होता है।

Anupamaa के बेटे की लाइफ में हुई प्यार की एंट्री, ऑनस्क्रीन बीवी संग डेट से वायरल हुई प्राइवेट फोटो

Anupamaa fame Nidhi-Aashish Photos: रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' के किंजल और परितोष की रियल लाइफ डेट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

गोविंदा का पॉलिटिक्स में कमबैक, इस पार्टी और सीट से लड़ सकते हैं lok sabha elections 2024

Govinda contest lok sabha elections 2024: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक बार फिर अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। बीती रात शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से गोविंदा की मुलाकात के बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो लोक सभा चुनाव लड़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version