---विज्ञापन---

Bipasha Basu Pregnancy: बिपाशा बासु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Bipasha Basu Video: बॉलीवुड कपल बिपाशा बासु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में बिपाशा बासु ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। इसी बीच एक बार फिर एक्ट्रेस ने […]

Bipasha Basu Video: बॉलीवुड कपल बिपाशा बासु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में बिपाशा बासु ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। इसी बीच एक बार फिर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने आज सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो (Bipasha Basu Pregnancy Video) शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘लव माय बेबी बंप।’

एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस ने पति करण सिंह ग्रोवर संग फोटोज पोस्ट करते हुए अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। शेयर किए गए फोटोज में बिपाशा का बेबी बंप साफ-साफ दिखाई दे रहा था। एक्ट्रेस ने ग्रेसफुली अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।

शादी के 6 साल बाद बनेंगे पेरेंट्स
आपको बता दें कि बिपाशा और करण की पहली मुलाकात 2015 में फिल्म के सेट पर हुई थी। फिल्म के सेट से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद करण और बिपाशा ने अप्रैल 2016 में अपने इस रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया। अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल माता-पिता बनने वाले हैं।

First published on: Aug 17, 2022 03:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.