फिल्मी दुनिया से दूर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) 7 जनवरी को अपना 41वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। हिंदी सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा सफल हॉरर फिल्में देने वाली बिपाशा बसु (Bipasha Basu) का जन्म 7 जनवरी 1979 को नई दिल्ली के हिंदू बंगाली परिवार हुआ था।
अजनबी
बिपाशा ने फिल्म 'अजनबी' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में बिपाशा के अलावा बॉबी देओल, अक्षय कुमार और करीना कपूर भी थीं । ये फिल्म हिट हुई थी । फिल्म में दर्शकों ने बिपाशा के काम की भी तारीफ की थी।
राज (2002)
फिल्म 'राज' से घर-घर में मशहूर हुईं बिपाशा बसु तो आपको याद ही होंगी। फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान ही डिनो की मुलाकात बिपाशा बसु से हुई थी। फिल्म राज में बिपाशा बसु ने हॉटनेस की सारी हरे पार की थी। साथ ही इस फिल्म से बिपाशा बसु का नाम हॉट एक्ट्रसेस में शुमार हो गया था। यह फिल्म उनके करियर के लिए टार्निंग प्वांइट थी। इस फिल्म के लिए उनकी खूब तारीफ हुई।
राज 3
राज 3 एक बॉलीवुड हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट और निर्माण महेश भट्ट -मुकेश भट्ट ने किया है। फिल्म में बिपाशा बासु, इमरान हाश्मी, इशा गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आई। इस फिल्म में बिपाशा बसु ने बोल्डनेस की सारी हदे पार की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सूपरहिट साबित हुई थी।
जिस्म (2003)
बिपाशा बसु की फिल्म जिस्म 2003 में रिलीज हुईं थी। इस फिल्म में बिपाशा बसु ने हॉटनेस की सारी हरे पार की थी। साथ ही ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद की थी।
अलोन 2015
बिपाशा बसु वर्ष 2015 में 'अलोन' से डेब्यू किया जिसमें वे बॉलीवुड की हॉट बाला बिपाशा संग रोमांस करते दिखे। फिल्म में दोनों ने कई बोल्ड सीन भी दिये। इसके बाद से ही बिपाशा और करण के अफेयर कर चर्चाएं होने लगी।