---विज्ञापन---

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी में उठाया जलेबी का लुत्फ, वीडियो देख फैंस के मुंह में आया पानी

Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) प्रेग्नेंट हैं, और वो इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को बखूबी एन्जॉय कर रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को अपना सोशल मीडिया अकाउंट अपडेट करते हुए फैंस को अपने मॉम-टू-बी डेज की झलक दिखाते देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बिपाशा ने मीठा खाने की […]

Bipasha Basu
Bipasha Basu enjoys jalebi during pregnancy, fans' mouth waters after watching the video

Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) प्रेग्नेंट हैं, और वो इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को बखूबी एन्जॉय कर रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को अपना सोशल मीडिया अकाउंट अपडेट करते हुए फैंस को अपने मॉम-टू-बी डेज की झलक दिखाते देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बिपाशा ने मीठा खाने की क्रेविंग होने पर कुछ ऐसा किया है, जिसे देख फैंस के मुंह में भी पानी आ गया है।

यहाँ पढ़िए शाहरुख खान की ‘डॉन 3’ में हुई इस एक्टर की एंट्री, जानें किसको मिलेगा डॉन का खिताब?

बिपाशा बसु को हुई मीठा खाने की क्रेविंग

बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक शॉर्ट वीडियो (Bipasha Basu Video) साझा किया है, जिसमें वो बड़े ही चाव से जलेबी खाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है,’फाइनली कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हुई।’ एक्ट्रेस का ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है, साथ ही वीडियो देखते ही देखते इंस्टाग्राम वर्ल्ड में वायरल हो गया है।

एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस ने पति करण सिंह ग्रोवर संग फोटोज पोस्ट करते हुए अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। शेयर किए गए फोटोज में बिपाशा का बेबी बंप साफ-साफ दिखाई दे रहा था। एक्ट्रेस ने ग्रेसफुली अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।

यहाँ पढ़िएजम्मू कश्मीर के पहलगाम में इमरान हाशमी पर हुई पत्थरबाजी, थाने में दर्ज एफआईआर

शादी के 6 साल बाद बनेंगे पेरेंट्स

आपको बता दें कि बिपाशा और करण की पहली मुलाकात 2015 में फिल्म के सेट पर हुई थी। फिल्म के सेट से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद करण और बिपाशा ने अप्रैल 2016 में अपने इस रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया। अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल माता-पिता बनने वाले हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड सेजुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभीdownload करें

First published on: Sep 19, 2022 04:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.