TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Bigg Boss OTT 3 के नए प्रोमो में ‘झकास’ अंदाज में होस्ट ने मारी एंट्री, सलमान नहीं, ये एक्टर हैं होस्ट!

Bigg Boss OTT 3 New Promo Out: बिग बॉस OTT 3 का नया प्रोमो आउट हो गया है, जिसमें यह कंफर्म कर दिया गया है कि सलमान खान इस बार बिग बॉस OTT 3 को होस्ट नहीं करेंगे तो चलिए जानते हैं, कौन होंगे इसके होस्ट।

Bigg Boss OTT 3 New Promo Out
Bigg Boss OTT 3 New Promo Out: बिग बॉस OTT 3 जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है। 31 मई को जिओ सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज सहित सोशल मीडिया पर इसके प्रोमो को रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में सलमान खान नहीं बल्कि एक नया होस्ट दिखाई दे रहा है, जिसने झकास अंदाज में एंट्री की है। इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है, बिग बॉस OTT के नए सीजन के लिए, नया होस्ट और बिग बॉस की तरह उनकी आवाज ही काफी है। अगर आप अनुमान भी लगा लेंगे तो इसके लिए कोई पुरस्कार नहीं है। चलिए जानते हैं, क्या है प्रोमो में खास।

नहीं होंगे सलमान खान

पिछले काफी समय से सलमान खान बिग बॉस OTT को होस्ट कर रहे थे, लेकिन इस बार उनके बजाय कोई ओर शो को होस्ट करेंगे। जी हां, इस प्रोमो में ना सिर्फ होस्ट की झलक दिखाई गई है, बल्कि उनकी आवाज से ही आप पहचान सकते हैं कि यह होस्ट कौन हैं।

कौन हैं ये होस्ट

कोई और नहीं बल्कि पिछले काफी समय से चर्चित बॉलीवुड के झकास एक्टर अनिल कुमार हैं जो पहले भी ओटीटी सीरीज में काम कर चुके हैं। अब वे बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट करते नजर आएंगे।

क्या है प्रोमो की खास बात

प्रोमो में दिखाया गया है कि लाल पुलिस स्टाइल जूते में लाइट के फॉग के साथ एक व्यक्ति चला आ रहा है और साथ ही बैकग्राउंड में आवाजें आ रही हैं, यह ट्रॉफी वो लोग नहीं जीतते हैं जो जलील करते हैं, बेवकूफ का बच्चा है साला... जैसे बिग बॉस के पुराने कुछ क्लिप को ब्लैक एंड व्हाइट अंदाज में अलग-अलग वॉइस के साथ दिखाया गया है। उसके साथ ही होस्ट सीटी बजाते हैं और अपने ही झकास अंदाज में बोलते हैं, कुर्सी मंगा रे... तो पीछे से आवाज आती है सर झकास... तो यह होस्ट अपने अंदाज में कहता है... ऐ बहुत हो गया रे झकास.... करते हैं ना कुछ और खास। आपको बता दें, जून में बिग बॉस OTT 3 आ रहा है। बेशक, प्रोमो में होस्ट का नाम रिवील नहीं किया गया है लेकिन उनका शैडो और आवाज से साफ कहा जा सकता है कि यह कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर ही हैं जो कि इस सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। ये भी पढ़ें: Nandamuri Balakrishna से जुड़े हैं कई विवाद, राधिका आप्टे के साथ की छेड़छाड़ तो कभी लोगों को पीटा! 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.