---विज्ञापन---

Big Announcement: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘सिटाडेल’ को लेकर बड़ा ऐलान, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Big Announcement: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की देसी गर्ल हैं, जिन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘सिटाडेल’ (Citadel) में नजर आएंगी जिसे लेकर वो काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म को […]

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

Big Announcement: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की देसी गर्ल हैं, जिन्होंने सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘सिटाडेल’ (Citadel) में नजर आएंगी जिसे लेकर वो काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और खुशी जाहिर कर रहे हैं।

और पढ़िएLove Birds KL Rahul And Athiya: केएल राहुल की पर्सनल फोटो लीक, अथिया शेट्टी को प्यार से निहारते दिखे क्रिकेटर

जाने कहां रिलीज होगी ‘सिटाडेल’ 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म ‘सिटाडेल’ (Citadel) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक्ट्रेस की फिल्म की एक फोटो सामने आई है जिसमें वो एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि, प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म साल 2023 में जून में अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी।

देसी गर्ल का दिखेगा एक्शन 

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने फिल्म ‘सिटाडेल’ (Citadel) के लिए काफी मेहनत की है। शूटिंग के दौरान कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें उनको चोटें आई थी। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म को लेकर खबर है कि वो इस फिल्म में दमदार एक्शन करती हुई नजर आएंगी। इसी के साथ एक्ट्रेस के पास कई सारी फिल्में पाइपलाइन में हैं। देसी गर्ल फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखेंगी जिसमें ‘आलिया भट्ट’ और ‘कटरीना कैफ’ अहम रोल में दिखाई देंगी।

और पढ़िएMalaika Arora Dance Number: पर्दे पर फिर तबाही मचाएंगी मलाइका अरोड़ा, आयुष्मान खुराना संग लगाएंगी ‘डांस का तड़का’

फिर पर्दे पर मचाएंगी तहलका

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर खबर है कि वो संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आएंगी। इसी के साथ वो विशाल भारद्वाज की फिल्म में भी एक अहम रोल अदा करती हुई दिखाई देंगी। इन प्रोजेक्टर को लेकर क्या बात हुई है, इसे लेकर अभी तक किसी भी तरह का कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें, वो पहले भी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम कर चुकी हैं और वो विशाल भारद्वाज की ‘सात खून माफ’ में नजर आई थी और इसी सिलसिले में वो भारत आई हैं। वहीं अब देखना है कि देसी गर्ल पर्दे पर कितना तहलका मचाती है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 11, 2022 08:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.