---विज्ञापन---

Best Performances August 2022: करीना कपूर खान को मिला बड़ा सम्मान, पोस्ट कर जताया आभार

Kareena Kapoor Khan: अपने फैशन सेंस और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने सोशल मीडियो पोस्ट्स से फैंस को अपडेट रखती नजर आती हैं। हाल ही में बेबो को फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया। यूं तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। […]

Kareena Kapoor Khan: अपने फैशन सेंस और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने सोशल मीडियो पोस्ट्स से फैंस को अपडेट रखती नजर आती हैं। हाल ही में बेबो को फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया। यूं तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन इसमें करीना के किरदार और उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट परफॉर्मेंस की उपलब्धि से सम्मानित किया गया है।

यहाँ पढ़िएअनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने पास्ट रिलेशनशिप को किया याद, बोलीं- ‘मैं टॉक्सिक…

करीना कपूर को मिला ये सम्मान

करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में 7 सितारों की तस्वीर है, जिन्हें अगस्त में रिलीज हुई उनकी फिल्मों के लिए ‘बेस्ट परफॉर्मेंस अगस्त 2022’ (Best Performances August 2022) से नवाजा गया है। ये सम्मान फिल्म कम्पैनियन की तरफ से दिया गया है, जिनका करीना ने कैप्शन के जरिए शुक्रियाअदा किया है।

पोस्ट कर जताया आभार

करीना ने पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा है,’धन्यवाद, @filmcompanion! इन प्यारी महिलाओं के साथ सम्मानित कंपनी में होने का सम्मान … और निश्चित रूप से पुरुष भी।’ पोस्ट देख साफ हो रहा है कि करीना कपूर खान को फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में उनके रूपा डिसूजा के किरदार के लिए सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।

यहाँ पढ़िए ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में आलिया का जलवा, सूट पर लिखवाया ‘Baby On Board’

इन सितारों को भी किया गया सम्मानित

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’बधाई हो।’ दूसरे ने लिखा,’स्टनिंग।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’ऐसे ही हमें एंटरटेन करती रहिए।’ वहीं, लिस्ट में करीना कपूर के अलावा 6 अन्य सितारों के भी नाम शामिल हैं। भरत हिराजा को ‘थिरुचित्रम्बलम’, विजय वर्मा को ‘डार्लिंग्स’, तिल्लोतामा शोम को ‘दिल्ली क्राइम 2’, शेफाली शाह को ‘दिल्ली क्राइम 2’, नित्या मेनन को ‘थिरुचित्रम्बलम’ के लिए सम्मानित किया गया है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Sep 02, 2022 07:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.