TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

B’day Special: इन विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं पूजा बेदी, सलमान खान से लिया था पंगा

Bollywood News In Hindi: 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस में से एक पूजा बेदी (Pooja Bedi) अपनी एक्टिंग और बोल्ड अंदाज को लेकर हमेशा चर्चाओं में रही हैं। पूजा बेदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे विवादित एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। वहीं आज वो अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट (Pooja Bedi Birthday) कर रही हैं और […]

Bollywood News In Hindi: 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस में से एक पूजा बेदी (Pooja Bedi) अपनी एक्टिंग और बोल्ड अंदाज को लेकर हमेशा चर्चाओं में रही हैं। पूजा बेदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे विवादित एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। वहीं आज वो अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट (Pooja Bedi Birthday) कर रही हैं और उनके इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछी बातें। पूजा बेदी (Pooja Bedi Birthday) का जन्म 11 मई 1970 को मुंबई में हुआ। वो दिग्गज एक्टर कबीर बेदी और मशहूर मॉडल प्रोतिमा बेदी की बेटी हैं। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से उन्होंने भी फिल्मी दुनिया में करियर बनाने का सोचा और साल 1991 में उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रख दिया। पूजा बेदी ने 1991 में फिल्म ‘विषकन्या’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनको ज्यादा सफलता नहीं मिली। कबीर बेदी ने साल 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड परवीन दुसांझ के साथ शादी की थी। इससे पूजा काफी नाराज थीं और वह शादी में शामिल भी नहीं हुई थीं। जिसके बाद उन्होंने एक ट्वीट किया था जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था लेकिन बाद में उन्होंने ये ट्वीट हटा दिया था। कहा जाता है इसमें उन्होंने ड परवीन दुसांझ और पिता को लेकर विवादित बयान दिया था। काफी समय पहले पूजा बेदी ने एक चैट शो को होस्ट किया था। इस शो में स्टार्स को बुलाया जाता था और उनसे चर्चा की जाती थी। पूजा के शो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan को भी बुलाया गया था। उस दौरान अमिताभ बच्चन के बाल काले और दाढ़ी सफेद हुआ करती थी उनका ये लुक लोगों को बहुत पसंद आता था। पूजा ने अमिताभ के इसी लुक को लेकर सवाल पूछ लिया। इसके बाद पूजा बेदी ने आरोप लगाया था कि अमिताभ ने बाद में प्रोडक्शन को कहा था कि वो इस एपिसोड को टेलीकास्ट नहीं करें। इतना ही नहीं साल 2011 में पूजा बेदी बिग बॉस 5 में शामिल हुई थी लेकिन वो बहुत जल्द इस शो से बाहर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) पर भी भेदभाव का आरोप लगाया था। पूजा बेदी का आरोप था कि सलमान इस शो में महक चहल को ज्यादा सपोर्ट करते हैं। पूजा बेदी की इस बात से सलमान खान काफी नाराज हुए थे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.