Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

B’day Bash: प्रियंका चोपड़ा ने मनाया पति निक का बर्थडे, बेटी मालती का दिखा क्यूट अंदाज

Priyanka Celebrate Nick Birthday: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। प्रियंका को देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने पति निक जोनस (Nick Jonas) का बर्थडे धूमधाम से मनाया जिसकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। […]

Priyanka Celebrate Nick Birthday: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। प्रियंका को देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने पति निक जोनस (Nick Jonas) का बर्थडे धूमधाम से मनाया जिसकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में दोनों का जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिल रहा है जिसे देखकर फैंस दोनों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

प्रियंका ने मनाया निक का बर्थडे

फोटोज को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें दोनों की ट्यूनिंग देखने को मिल रही हैं। इसी के साथ एक वीडियो भी कोलाज बनाकर शेयर किया है जिसे देखकर फैंस कमेंट कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि, प्रियंका व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं जिसमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। इसी के साथ निक कूल लुक में नजर आ रहे है। दोनों को साथ देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं।

बेटी के साथ की फोटो शेयर

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने निक पर प्यार लुटाते हुए एक नोट लिखा है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। मैं आपसे प्यार करता हूं। इसी के साथ I Love You @nickjonas भी लिखा। इतना ही नहीं प्रियंका ने बेटी मालती के साथ भी एक फोटो शेयर की है जो की कार की है।

फोटोज देख फैंस ने लुटाया प्यार

फोटो में आप देख सकते हैं कि मालती कार में बैठी है और एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए ‘big here we come’ लिखा। बता दें, प्रियंका अपनी फैमिली के साथ खूब टाइम स्पेंड करती हैं और वो फैंस के साथ अपनी जिंदगी के हर लम्हे को शेयर करती हैं। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। इसी के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी। वहीं अब फैंस उनको एक बार फिर पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

First published on: Sep 19, 2022 12:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.