Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

B Praak Child Death: बी प्राक के नवजात बच्चे की मौत, सिंगर ने शेयर किया ये दर्द भरा पोस्ट

B Praak Child Death: बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर बी प्राक (B Praak) के ऊपर दुखों का पहाड़ आ टूटा है। अप्रैल के महीने में सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वो दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। सिंगर और उनकी पत्नी अपने दूसरे बच्चे के लिए बेहद खुश थे […]

B Praak Child Death: बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर बी प्राक (B Praak) के ऊपर दुखों का पहाड़ आ टूटा है। अप्रैल के महीने में सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वो दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। सिंगर और उनकी पत्नी अपने दूसरे बच्चे के लिए बेहद खुश थे लेकिन लगता है की खुदा को ये मंजूर नहीं था। इस बीच बी प्राक (B Praak) ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके दूसरे बेबी का निधन हो गया है।

जन्म के कुछ समय बाद ही नवजात बच्चे ने दम तोड़ दिया। इंस्टाग्राम पर बी ब्राक (B Praak) ने पोस्ट किया जिसमें वह लिखते हैं कि, बहुत ही दर्द के साथ मैं बताना चाहता हूं कि हमारे दूसरे बच्चे का निधन हो गया है। जन्म के तुरंत बाद वह इस दुनिया से चल बसा। बतौर पैरेंट्स ये हमारे जीवन की सबसे दुखद घटना है। हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ के एफर्ट्स के लिए धन्यवाद देते हैं। मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि इस दुखद समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। सभी की प्रार्थना की जरूरत है। आपका प्यारा बी प्राक और मीरा।

 

और पढ़िए –  सुचित्रा कृष्णमूर्ति को जबरदस्ती डेट पर भेजती थीं उनकी बेटी कावेरी, जानें क्यों

 

आपको बता दें कि बी प्राक और मीरा पहले से एक बेटे के पैरेंट्स हैं। 2020 में मीरा और प्राक के पहले बच्चे ने जन्म लिया था। इस कपल ने 2019 में चंडीगढ़ में शादी रचाई थी। बी प्राक ने अपने बेटे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी को धन्यवाद कहा था। इस पोस्ट में सिंगर ने लिखा था, ‘ओह माय गॉड इस मैसेज को टाइप करते हुए मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं एक नन्हे बेटे का पिता बन गया हूं।

 

और पढ़िए –  दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ने के बाद प्रभास ने लिया ये बड़ा फैसला, जानकर होगी हैरानी

 

आपको बता दें कि प्रतीक बच्चन अपने स्टेज नेम बी प्राक से ही पॉपुलर हैं। वो म्यूजिक डायरेक्टर के साथ-साथ कई पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर म्यूजिक प्रोड्यूसर की थी और बाद में सिंगर के तौर पर ‘मन भरया’ गाने से डेब्यू किया था। वो गीतकार जानी के साथ अक्सर कोलैबोरेट करते रहते हैं। वहीं, बॉलीवुड में उन्होंने 2019 में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर ‘तेरी मिट्टी’ गाने को उन्होंने ही गाया था। उनका ये गाना जबरदस्त हिट साबित हुआ था।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 16, 2022 09:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.