TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Athiya Shetty And KL Rahul Marriage Date: अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी पक्की! जनवरी में लेंगे सात फेरे

Athiya Shetty And KL Rahul Marriage Date: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) का नाम काफी दिनों से भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) से जुड़ रहा है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल को कई बार एक साथ देखा गया है। दोनों की शादी को लेकर चर्चाओं जोरों पर […]

Athiya Shetty And KL Rahul
Athiya Shetty And KL Rahul Marriage Date: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) का नाम काफी दिनों से भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) से जुड़ रहा है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल को कई बार एक साथ देखा गया है। दोनों की शादी को लेकर चर्चाओं जोरों पर हैं। वहींं अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल को लेकर खबर आई है कि साल 2023 की शुरुआत में दोनों शादी करने जा रहे हैं। और पढ़िएPriyanka Chopra Baby Face: प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई बेटी मालती की झलक, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

इस दिन रचाएंगे शादी

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) को लेकर जानकारी है कि ये कपल साल 2023 की शुरुआत यानी की जनवरी में शादी के बंधन में बंधेगा। हाल ही में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपनी क्राइम वेब सीरीज धारावी बैंक के इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि, 'अथिया की शादी जल्द होगी।' सुनील शेट्टी से सवाल किया गया था कि, केएल राहुल और अथिया की शादी कब होगी? इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि, ‘जल्द होगी’। सुनील शेट्टी ने कन्फर्म कर दिया था की उनकी बेटी जल्द दुल्हन बनने वाली हैं।

सोशल मीडिया पर छाई फोटो

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बयान से ही फैंस कयास लगा रहे थे कि अथिया और केएल राहुल जल्द शादी करेंगे। वहीं अब शादी जनवरी में होगा। ये खबर सुनने के बाद फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और दोनों की शादी देखने का इंतजार कर रहे हैं। अथिया और केएल राहुल की कुछ दिनों पहले एक फोटो सामने आई थीं जिसमें केएल राहुल अपनी लेडी लव अथिया को इतने प्यार से देख रहे हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि दोनों के बीच कितना प्यार होगा। और पढ़िएKartik Aaryan B’day Bash: कार्तिक आर्यन की बर्थडे पार्टी में हसीनाओं का जलवा, अनन्या पांडे-दिशा पाटनी ने लूटी महफिल

जानें कहां लेंगे फेरे

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया और राहलु दोनों शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में शादी करेंगे। दोनों के परिवार वालों ने मिलकर ये फैसला लिया है। आपको बता दें, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी जिसके बाद दोनों का मिलना शुरु हुआ। धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और अब दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.