Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Athiya Shetty KL Rahul: शादी के बाद यूं महाकाल में नजर आए आथिया शेट्टी और के एल राहुल

Athiya Shetty KL Rahul: इंडियन टीम के क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) और आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन गए। बता दें कि आथिया शेट्टी और के एल राहुल कुछ वक्त पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 23 जनवरी 2023 को अभिनेता सुनील शेट्टी के […]

Athiya Shetty KL Rahul
Athiya Shetty KL Rahul

Athiya Shetty KL Rahul: इंडियन टीम के क्रिकेटर के एल राहुल (KL Rahul) और आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन गए। बता दें कि आथिया शेट्टी और के एल राहुल कुछ वक्त पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 23 जनवरी 2023 को अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में सात फेरे लिए हैं।

हाल में शादी के बंधन में बंधे हैं दोनों (Athiya Shetty KL Rahul)

इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ शादी रचाई। एक्ट्रेस आथिया शेट्टी भी उन्हीं में से एक हैं। कपल की अफेयर्स की चर्चाएं काफी लंबे वक्त से चल रही थीं। आथिया शेट्टी को कई बार स्टेडियम में भी देखा गया। जिसके बाद वो काफी बार चर्चा मेंं आई। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया। अतं में दोनों 23 जनवरी 2023 को एक निजी फंक्शन में शादी करके सबको चौंका दिया।

सुनील शेट्टी की बेटी हैं आथिया शेट्टी (Sunil Shetty)

बता दें आथिया शेट्टी मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। पिछले महीने ही दोनों शादी के बंधन में बधें हैं। अब शादी के एक महीने बाद कपल ने महाकाल उज्जैन में बाबा के दर्शन किए हैं। रविवार सुबह दोनों ने बाबा महाकाल के धाम में नन्दी हॉल में करीब 2 घण्टे तक बैठ ॐ नमः शिवाय का जप करते हुए आरती के दर्शन लाभ लिए।

ये भी पढ़ेंः अब सोना मोहपात्र के घेरे में आईं शहनाज गिल, टैलेंट को लेकर कह दी ऐसी बात

ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आया कपल

अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेक्टर के एल राहुल ने आरती के बाद गर्भ गृह के अंदर पुजारी के माध्यम से पूजन अभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया। अथिया शेट्टी येल्लो साड़ी पहने दोनो की जोड़ी बहुत ही सुंदर और सिम्पल दिखाई दे रही थी। के. एल. राहुल और अथिया ने बाबा महाकाल का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।

पुजारी से की बातचीत

मंदिर के पुजारी ने बताया कि फिल्म स्टार सुनील शेट्टी की बेटी और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के एल राहुल ने विश्व कल्याण के लिए कामना भी की। पुजारी के अनुसार उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि भारतीय क्रिकेट टीम विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट टीम बने। इतना ही नहीं गर्भगृह में दोनों पति-पत्नी ने विधि-विधान से बाबा महाकाल का दर्शन पूजन किया।

First published on: Feb 26, 2023 06:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.