Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

B’Day Special: अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह को इस खास अंदाज में किया विश, लिखा स्पेशल नोट

Happy Birthday Ranveer Singh: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह आज अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम सितारे उन्हे जन्मदिन विश कर रहे हैं। वहीं उनके जिगरी दोस्त अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह को विलेन वाले अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर के जन्मदिन पर उनके दोस्तों और बॉलीवुड के कई […]

Happy Birthday Ranveer Singh: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह आज अपना 37वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम सितारे उन्हे जन्मदिन विश कर रहे हैं। वहीं उनके जिगरी दोस्त अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह को विलेन वाले अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर के जन्मदिन पर उनके दोस्तों और बॉलीवुड के कई स्टार्स भर-भर कर बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में करण जौहर, अर्जुन कपूर समेत सारा अली खान भी शामिल है। सबने अपने- अपने अंदाज में रणवीर को बधाई दी है।

 

और पढ़िए – आशीष विद्यार्थी के बेटे अर्थ विद्यार्थी का लुक देख हैरान हुए लोग, बताया-सुपर हैंडसम

 

अर्जुन कपूर ने एक्टर को बधाई देते हुए लिखा है कि, ‘बड़े पर्दे के एक बड़े विलेन को जन्मदिन बहुत मुबारक हो, एक विलेन को दूसरे विलेन का सलाम..हैप्पी बर्थडे बाबा रणवीर सिंह।’ इसके अलावा अर्जुन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह का आधा-आधा चेहरा दिख रहा है। दरअसल रणवीर का आधा चेहरे वाला लुक फिल्म ‘पद्मावत’ से खिलजी का है तो वहीं अर्जुन ने अपने अपकमिंग फिल्म ‘एक विलेन रिटर्नस’ से आधे चेहरे वाला लुक लिया है।

 

 

और पढ़िए – मलाइका अरोड़ा संग सेल्फी लेते नजर आए अर्जुन कपूर, गर्लफ्रेंड को कहा ‘शॉपहोलिक’

 

रणवीर की फिल्म सिंबा की को-स्टार सारा अली खान ने भी अभिनेता को इंस्टा स्टोरी लगाकर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- हैप्पी बर्थडे मेरे ‘स्टाइल आइकन’ और ‘बॉलीवुड किंग’। वहीं फिल्ममेकर करण जौहर ने भी रणवीर को उनको जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा- ‘रॉकी हैप्पी बर्थडे जुग- जुग जियो मेरे कॉउचर में डूबे हुए अजुबे… रानी तुने विश किया है?’ इस पोस्ट में करण जौहर आलिया भट्ट को रानी कहकर बुला रहे हैं। क्योंकि करण जौहर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें आलिया के किरदार का नाम रानी हैं और रणवीर सिंह रॉकी का किरदार निभा रहे हैं।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 06, 2022 04:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.