---विज्ञापन---

Arjun Kapoor Malaika Arora: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग शेयर किया रोमांटिक फोटो

Arjun Kapoor Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग न्यू ईयर 2023 (New Year 2023) का जश्न मना रहे हैं। अर्जुन और मलाइका अक्सर अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी और मलाइका अरोड़ा की रोमांटिक तस्वीर […]

Arjun Kapoor Malaika Arora
Arjun Kapoor Malaika Arora

Arjun Kapoor Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग न्यू ईयर 2023 (New Year 2023) का जश्न मना रहे हैं। अर्जुन और मलाइका अक्सर अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी और मलाइका अरोड़ा की रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इसके बाद नए साल की शुरुआत होते ही दोनों की चर्चा होना शुरू हो गया है।

अर्जुन कपूर ने मलाइका संग शेयर की तस्वीरें (Arjun Kapoor Malaika Arora romantic photo)

नए साल के मौके पर एक्टर अर्जुन कपूर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो में अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के प्यार में खोये हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के गाल पर किस करती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने फैंस को न्यू ईयर की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘साल 2023 की सभी को हार्दिक शुभकामनाए।’

और पढ़िएJohny Lever Video: जॉनी लीवर से टकराया जबरा फैन, मिमिक्री देख छूटी कॉमेडियन की हंसी

इसी तरह, मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की है। उन्होंने भी तस्वीर को पोस्ट करते हुए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी है। वहीं फैंस भी उन्हें न्यू ईयर विश कर रहे हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के इस रोमांटिक तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनकी तस्वीर पर कमेंट कर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘एनिमल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, खतरनाक लुक में दिखे रणबीर कपूर

वरुण धवन के साथ अर्जुन कपूर ने सेलिब्रेट किया न्यू ईयर (Arjun Kapoor celebrates New Year with Varun Dhawan)

इससे पहले अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन के साथ भी न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इसकी भी तस्वीर एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इससे पहले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक्टर वरुण धवन के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की एक लेटेस्ट तस्वीर को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर में वरुण धवन के अलावा नताशा दलाल भी नजर आ रही हैं।

अर्जुन का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस महीने 13 जनवरी को अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म से विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज डायरेक्शन (Director) में डेब्यू कर रहे हैं। अब देखना होगा कि यह फिल्म को दर्शकों को कितना पसंद आता है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Jan 01, 2023 06:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.