TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Arjun Kapoor Next Movie: अर्जुन कपूर ने पकड़ी दुबई की फ्लाइट, मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Arjun Kapoor Next Movie: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की हाल ही में फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ रिलीज हुई थी, जिसमें दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी सराहा था। हालांकि, फिल्म उतनी चली नहीं, जितनी इससे पहले आई फिल्म ‘एक विलेन’ चली थी। अर्जुन कपूर अब इन सब बातों को भुला कर अपनी आने वाली फिल्म […]

Arjun Kapoor Next Movie: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की हाल ही में फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज हुई थी, जिसमें दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी सराहा था। हालांकि, फिल्म उतनी चली नहीं, जितनी इससे पहले आई फिल्म 'एक विलेन' चली थी। अर्जुन कपूर अब इन सब बातों को भुला कर अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शेड्यूल में बिजी हो गए हैं। बता दें कि रविवार शाम को अर्जुन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अभिनेता ने दुबई की फ्लाइट पकड़ी, जहां वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेंगे। इसकी जानकारी खुद अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर साझा की है। यहाँ पढ़िएरोम की वादियों में अनन्या पांडे का मस्ताना अंदाज, फैंस का रोम-रोम धड़का

अर्जुन ने किया परिणीति चोपड़ा को याद

दरअसल अर्जुन ने कुछ समय पहले अपने इंस्टा हैंडल से दो स्टोरी शेयर की। एक्टर की पहली स्टोरी में उनकी फ्लाइट टिकट नजर आ रही है। बता दें कि अर्जुन की टिकट फर्स्ट क्लास की है और उनकी डेस्टिनेशन दुबई है। इस टिकट की तस्वीर पर एक्टर ने लिखा, ‘एन रूट फिल्म नंबर #19 के लिए रास्ते में’। जबकि उन्होंने दूसरी स्टोरी में 'संदीप और पिंकी फरार' को याद किया है। ये मूवी पिछले साल आई थी, जिसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने एक साथ काम किया था। यहाँ पढ़िए ‘बबली बाउंसर’ का गाना 'मैड बनके' आउट, तमन्ना भाटिया का दिखा स्वैग

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

आगे बता दें कि अपनी दूसरी स्टोरी को एक्टर ने परिणीति चोपड़ा को टैग किया है और तस्वीर पर लिखा, 'देखो परिणीति चोपड़ा मैं फ्लाइट में किससे मिला'। हालांकि, उनके पोस्ट पर अभी तक परिणीति का कोई रिएक्शन नहीं आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में देखा गया था। इसमें वो जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के साथ नजर आए थे। इसके अलावा अब वो भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘लेडी किलर’ में नजर आएंगे। यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.