---विज्ञापन---

Arjun Kapoor-Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा संग सेल्फी लेते नजर आए अर्जुन कपूर, गर्लफ्रेंड को कहा ‘शॉपहोलिक’

Arjun Kapoor-Malaika Arora: एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हाल ही में अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा संग बर्थडे सेलिब्रेट करने पेरिस पहुंचे थे। इस कपल ने वहां एक दूसरे संग रोमांटिक टाइम स्पेंड किया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की। वहीं अब एक बार फिर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने […]

Arjun Kapoor-Malaika Arora: एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हाल ही में अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा संग बर्थडे सेलिब्रेट करने पेरिस पहुंचे थे। इस कपल ने वहां एक दूसरे संग रोमांटिक टाइम स्पेंड किया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की। वहीं अब एक बार फिर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग अपनी फोटो शेयर की है जिसमें दोनों को आईने के सामने एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

इस फोटो पर अर्जुन ने मजेदार कैप्शन लिखा है उन्होंने गर्लफ्रेंड मलाइका को ‘शॉपहॉलिक’ बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ए सेल्फी विद द शॉपहोलिक”. कैप्शन में उन्होंने कई इमोजी भी शेयर किया है। फोटो में मलाइका-अर्जुन के लुक की बात करें तो, दोनों बेहद कूल और स्टाइलिश क्लासी लुक में दिख रहे हैं।

 

और पढ़िए – ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंची मलाइका, गिराई हुस्न की बिजलियां

 

अर्जुन जहां ब्लैक पैंट और ब्लू टी-शर्ट में मस्त लग रहे हैं, तो वहीं मलाइका ने ग्रीन कलर के ब्लेज़र और शॉर्ट्स में कहर बरपा रही है। फोटो देखकर लग रहा है दिनों किसी शॉपिंग रूम में बैठे हुए हैं। फोटो के बैकग्राउंड में बहुत सारी चीजें दिखाई दे रही हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों साथ में शॉपिंग करते हुए ये सेल्फी ली है।

 

और पढ़िए – समंदर किनारे सैफ ने करीना को किया किस, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

 

पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अर्जुन कपूर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स (Ek Villain Returns)’ को लेकर चर्चा में है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। डायरेक्टर मोहित सूरी के निर्देशन में बनीं इस फिल्म में अर्जुन के अलावा जॉन अब्राहम (John Abraham), दिशा पाटनी (Disha Patani) और तारा सूतारिया भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म अगले इसी 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 06, 2022 11:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.