Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Arjun Kapoor Home: अर्जुन कपूर ने बेचा अपना 4BHK फ्लैट, गर्लफ्रेंड मलाइका की बिल्डिंग में खरीदा था

Arjun Kapoor Home: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को लेकर छाए हुए हैं। अब एक्टर को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने अपना बांद्रा वेस्ट स्थित 81 औरेट बिल्डिंग में 4BHK फ्लैट बेच दिया है। बता दें  फ्लैट उन्होंने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) […]

Arjun Kapoor Home: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को लेकर छाए हुए हैं। अब एक्टर को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने अपना बांद्रा वेस्ट स्थित 81 औरेट बिल्डिंग में 4BHK फ्लैट बेच दिया है। बता दें  फ्लैट उन्होंने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के घर के पास में बीते साल खरीदा था। उन्होंने ये फ्लैट 20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

और पढ़िए –मालदीव से लौटे विक्की कौशल-कटरीना कैफ, एक दूजे का हाथ थामे आए नजर

खबरों की मानें तो उन्होंने ये फ्लैट अब 16 करोड़ रुपये में बेच दिया है।  एक्टर ने इसे 4 करोड़ के घाटे में बेच दिया है। अर्जुन का ये फ्लैट 4BHK है, जो 4364 स्क्वायर फीट में बना हुआ है।रिपोर्ट्स के मुताबिक सेल डॉक्यूमेंट को 19 मई को रजिस्टर कराया गया था। फ्लैट के रजिस्ट्रेशन के लिए लगभग 96 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी का पेमेंट किया गया है।

वहीं अर्जुन की बहन अंशुला कपूर ने सेल्स डाक्यूमेंट पर साइन किया है। यह फ्लैट बांद्रा वेस्ट स्थित 81 औरेट बिल्डिंग में था। अर्जुन का ये फ्लैट उनकी प्राइमरी लोकेशन नहीं थी। वो इस समय जुहू स्थित रहेजा ऑर्चिड बिल्डिंग में रह रहे हैं। इसके अलावा इस बिल्डिंग में कई सेलेब्स भी रहते हैं, जैसे सोनाक्षी सिन्हा, करण कुंद्रा, आदि।

और पढ़िए –बतौर जज नोरा फतेही ने शेयर की अपनी जर्नी, कहा- ‘जहां मैं आज हूं’

करण कुंद्रा ने हाल ही में इस बिल्डिंग की 12वें फ्लोर पर 14 करोड़ रुपए में फ्लैट खरीदा है। उन्हें भी सबकी तरह 3 कार पार्क करने का एक्सेस मिला है। वहीं सोनाक्षी ने 2020 में यहां 16वें फ्लोर पर घर खरीदा था। अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी एक्शन- थ्रिलर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स जल्द ही रिलीज होने वाली है और इन दिनों वो फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

और पढ़िए –तौर जज नोरा फतेही ने शेयर की अपनी जर्नी, कहा- ‘जहां मैं आज हूं’

उनके अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। इसके अलावा वो फिल्म कुत्ते में भी दिखेंगे, जिसमें उनके अलावा राधिका मदान, तब्बू और नसीरुद्दीन शाह हैं। इसके अलावा अर्जुन, आसमान भारद्वाज की अनटोल्ड और अजय बहल की ‘द लेडी किलर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर नजर आएंगी।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jul 21, 2022 02:34 PM