TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Arjun Kapoor And Malaika Arora Photos: अर्जुन कपूर और मलाइका ने लिफ्ट में दिए पोज, कैप्शन में एक्टर ने लिखी ये बात

Arjun Kapoor And Malaika Arora Photos: मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर का रिलेशन जग-जाहिर है। अक्सर दोनों को इवेंट्स, पार्टीज और अवॉर्ड शोज में साथ देखा जाता है। दोनों ही स्टार्स कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। इंडस्ट्री से लेकर बाहर तक इन दोनों की जोड़ी बेहद ही पॉपुलर हैं। अक्सर ही कपल […]

Arjun Kapoor And Malaika Arora Photos: मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर का रिलेशन जग-जाहिर है। अक्सर दोनों को इवेंट्स, पार्टीज और अवॉर्ड शोज में साथ देखा जाता है। दोनों ही स्टार्स कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। इंडस्ट्री से लेकर बाहर तक इन दोनों की जोड़ी बेहद ही पॉपुलर हैं। अक्सर ही कपल को साथ में वेकेशन एन्जवॉय करते हुए देखा जाता है। एक बार फिर कपल वेकेशन पर निकल पड़े हैं और उन्होंने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं। जिसे देखकर फैंस खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं।

वेकेशन एंज्वॉय कर रहे हैं दोनों स्टार्स (Arjun Kapoor And Malaika Arora Photos)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हैं। अर्जुन कपूर ने बर्लिन से अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ की दो तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरे शेयर की हैं। इसमें वह गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ लिफ्ट के अंदर नजर आ रहे हैं।

अर्जुन ने पोस्ट की तस्वीरें

जो पहली फोटो उन्होंने शेयर की है उसमें मलाइका अरोड़ा सेल्फी ले रही हैं और उनके पीछे खड़े अर्जुन कपूर साइड में देख रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में भी मलाइका अरोड़ा सेल्फी ले रही हैं और अर्जुन कपूर सामने देख रहे हैं। अर्जुन कपूर ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, 'लिफ्ट करा दे।'

फैंस हुए क्रेजी

बस फिर क्या था, जैसे ही अर्जुन कपूर ने अपनी यह फोटो अपलोड की वैसे ही फैंस ने जमकर कमेंट की बरसात करना शुरू कर दिया। फैंस कपल की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कपल पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा है लेकिन कुछ वक्त पहले ही दोनों पब्लिकली साथ नजर आए। अब दोनों को इवेंट से लेकर शोज, शोज से लेकर अवॉर्ड्स और यहां तक की पार्टी और वेकेशन ट्रिप पर भी साथ देखा जा चुका है। वे दोनों ही सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो अपलोड करते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के डेट करने से पहले अरबाज खान के साथ शादी की थी। दोनों का साल 2017 में शादी के 19 साल बाद तलाक हो गया। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का एक बेटा अरहान खान हैं। वहीं अर्जुन कपूर अभी भी सिंगल हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.