TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

शादी के बंधन में बंधेंगे अर्जुन कानूनगो-कार्ला डेनिस, इस दिन लेंगे सात फेरे

Arjun Kanungo Marriage Update: सिंगर अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo) के गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं। वहीं अब उनके फैंस को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। हालही में पता चला है कि अब अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo Marriage Date Announce) जल्द ही शादी के बंधन में […]

Arjun Kanungo Marriage Update: सिंगर अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo) के गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं। वहीं अब उनके फैंस को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। हालही में पता चला है कि अब अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo Marriage Date Announce) जल्द ही शादी के बंधन में बंधन में बंधने वाले है। दरअसल, वियल भियानी ने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसके जरिए उन्होंने बताया कि अर्जुन जल्द ही शादी करने वाले हैं। अर्जुन अपनी मंगेतर कार्ला डेनिस (Carla Dennis) के साथ 10 अगस्त को सात फेरे लेंगे। कहा जा रहा है कि, अर्जुन और कार्ला पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी रचाएंगे। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में शादी से जुड़ी जानकारी दी। सिंगर ने बताया कि, 'कार्ला भारतीय शादियों को समझती हैं और इसी वजह से वो भी तैयारी कर रही हैं। अर्जुन कानूनगो ये भी कहा कि,  कार्ला का परिवार भारत से नहीं है लेकिन वो हमारे ट्रेडिशन के लिए एक्साइडेट हैं। अपने इंडियन वेडिंग अटायर और तैयारियों पर कार्ला काम कर रही हैं। अर्जुन ने ये भी बताया था कि, 'वो पहले शादी में विश्वास नहीं करते थे लेकिन कार्ला ने उनकी जिंदगी बदल दी।' आगे कहा कि, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी शादी करूंगा। कार्ला ने मेरी जिंदगी बदल दी। यही वजह है कि हम एक सफल रिश्ते में हैं और शादी कर रहे हैं।' बता दें, अर्जुन और कार्ला लगभग 7 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे है और दोनों ने सोच-समझकर ही शादी करने का फैसला कर लिया है। उनकी शादी के फंक्शन परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में होगी। 9 अगस्त को मेहंदी सेरेमनी, 10 अगस्त को वेडिंग सेरेमनी और 11 अगस्त को रिसेप्शन होगा। वहीं अब फैंस दोनों को शादी के जोड़े और शादी के बंधन में बंधते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं।  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.