TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

वाइफ से तलाक लेने के बाद अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ मनाई पहली होली, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड में इन दिनों स्टार्स अपने रिलेशन को लेकर अब बिल्कुल नहीं शर्माते हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को ही ले लीजिए अर्जुन रामपाल वाइफ मेहर से अलग हो चुके हैं और मेहर जेसिया से तलाक लेने के बाद अर्जुन रामपाल इन दिनों एक विदेशी हसीना के साथ काफी सीरियस रिलेशनशिप में है। गर्लफ्रैंड गेब्रिएला […]

बॉलीवुड में इन दिनों स्टार्स अपने रिलेशन को लेकर अब बिल्कुल नहीं शर्माते हैं। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को ही ले लीजिए अर्जुन रामपाल वाइफ मेहर से अलग हो चुके हैं और मेहर जेसिया से तलाक लेने के बाद अर्जुन रामपाल इन दिनों एक विदेशी हसीना के साथ काफी सीरियस रिलेशनशिप में है। गर्लफ्रैंड गेब्रिएला के चलते सुर्खियां पिछले साल से ही बटोर रहे है। दोनों का रिश्ता बहुत गहरा हो चुका है। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। 

दोनों का प्यार सोशल मीडिया पर खुल्लमखुल्ला चल रहा है। अब इस कपल ने हाल ही में अपनी पहली होली सेलिब्रेट की है। अर्जुन और गैब्रिएला आने साथ में होली मनाई है। एक कपल के तौर पर दोनों की पहली होली है। 

ऐसे में दोनों ने जमकर मस्ती की है। दोनों ने अपनी पहली होली को अभिषेक कपूर के घर सेलिब्रेट किया। 

अभिषेक कपूर ने अपने घर पर एक शानदार हुई पार्टी का आयोजन किया था इसी पार्टी में अर्जुन अपनी लेडी लव गैब्रिएला के साथ पहुंचे थे। सामने आई तस्वीरों में दिख रहा है कि दोनों ने जमकर मस्ती की है और खूब रंग लगाया है। 

बीते दिनों की खबर आई है कि अर्जुन गर्लफ्रेंड के घर में रहने पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन अपना घर छोड़ गर्लफ्रेंड गेब्रिएला के घर में रहने चले गए हैं। दोनों ही लिवइन में रह रहे है। 


दरअसल गेब्रिएला बांद्रा के पाली हिल अपार्टमेंट में रहती है। ऐसे में अर्जुन भी वहीं पहुंच चुकी हैं। वहीं अर्जुन की एक्स वाइफ मेहर जेसिया बेटियों के साथ ओल्ड हिल रोड वाले घर में रह रही है। हालांकि वाइफ मेहर से अलग होने के बाद ऐसी खबरें आई थी कि गेब्रिएला के साथ अर्जुन काफी टाइम स्पेंड कर रहे है। 

इसके अलावा ये भी खबर आई थी कि अर्जुन वाइफ से डिवोर्स के बाद कुछ दिन तक होटल में भी रहे थे। खैर अब जो भी हो दो बेटियों के पिता अर्जुन अब गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.