TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

अर्जुन और जाहन्वी शरारत करते आए नजर, पापा बोनी कपूर ने लुटाया प्यार

Bollywood News In Hindi: फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर फिल्में दी है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है और अक्सर फोटोज शेयर करते रहते हैं। बोनी कपूर अपने बच्चों के साथ भी काफी समय बिताते है और उनकी तस्वीरें भी अपलोड कर उनपर प्यार लुटाते […]

Bollywood News In Hindi: फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर फिल्में दी है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है और अक्सर फोटोज शेयर करते रहते हैं। बोनी कपूर अपने बच्चों के साथ भी काफी समय बिताते है और उनकी तस्वीरें भी अपलोड कर उनपर प्यार लुटाते हैं। वहीं अब एक बार फिर बोनी कपूर ने एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके दो प्यारे बच्चे नजर आ रहे हैं। इस बार बोनी कपूर ने बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और जान्हवी कपूर (Jhanvi Kapoor) की फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दोनों बच्चों की एक फोटो शेयर की है जिसमें अर्जुन कपूर अपने टीनएज में नजर आ रहा हैं और जान्हवी काफी छोटी दिख रही हैं। अर्जुन कपूर ने ग्रे टीशर्ट और ब्लू जींस पहना है, वहीं जान्हवी मिनी स्कर्ट और व्हाइट टॉप पहने क्यूट लग रही हैं। अर्जुन नन्हीं जान्हवी की चोटी को हवा में झुला रहे हैं और वो अपने बड़े भाई के साथ पोज देते हुए मुस्कुरा रही हैं।   और पढ़िएMalaika Arora: अर्जुन कपूर नहीं इस शख्स के साथ डिनर डेट पर गईं मलाइका अरोड़ा, तस्वीरें वायरल   दोनों की ये तस्वीर बहुत ही क्यूट है और भाई बहन की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। इन फोटो को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'अर्जुन और जान्हवी हमारी फिल्म खुशी की शूटिंग के दौरान बर्लिंगटन (यूएसए) में शरारत करने के मूड में।' इस फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है। वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अर्जुन कपूर जल्द एक विलेन 2' (Ek Villain-2), 'द लेडी किलर' (The Lady Killer) में नजर आने वाले है। 'एक विलेन 2' में वो दिशा पाटनी, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम को साथ नजर आएंगे। वहीं 'द लेडीकिलर' में वो भुमि पेडनेकर की दिखाई देंगे। इसी के साथ जान्हवी कपूर जल्दी रणभूमि (Rannbhoomi) में नजर आने वाली हैं।   यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें     Click Here - News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.