TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Arangetram Ceremony: राधिका मर्चेंट के अरंगेत्रम सेरेमनी में अंबानी परिवार समेत पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे, देखें तस्वीरे

देश का सबसे अमीर परिवार और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार हमेशा खबरों में छाया रहता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, रविवार यानी 5 जून को नीता अंबानी (Nita Ambani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपनी होनी वाली बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के लिए […]

देश का सबसे अमीर परिवार और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार हमेशा खबरों में छाया रहता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, रविवार यानी 5 जून को नीता अंबानी (Nita Ambani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अपनी होनी वाली बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी (Arangetram Ceremony) का आयोजन किया। यह सेरेमनी मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर (jio world center) में हुई। राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) इंडस्ट्रियलिस्ट शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं, जो एक क्लासिकल डांसर हैं। वह काफी वक्त से क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ले रही थीं। अब जब राधिका की ट्रेनिंग पूरी हुई तो उनके लिए Arangetram सेरिमनी रखी गई। राधिका मर्चेंट की परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया। उनकी परफॉर्मेंस के वीडियो और तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारें इस सेरेमनी में शामिल हुए।     यहाँ पढ़िए -  Video: अनन्या पांडे ने सामी-सामी गाने पर लगाए ठुमके, रश्मिका ने दिया ऐसा रिएक्शन   इस सेरेमनी के लिए अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) सभी के साथ पहुंची थीं। श्लोका उनके बेटे पृथ्वी को भी देखा गया। पिंक साड़ी पहने श्लोका काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं नन्हें पृथ्वी ने मां से मैचिंग कपड़ें पहने थे। सेरेमनी में मुकेश अंबानी खुशी-खुशी अपने क्यूट पोते पृथ्वी के साथ पोज देते दिखे। उनके साथ बड़े बेटे आकाश अंबानी भी थे। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी शिरकत की। रणवीर को यहां रेड एंड व्हाइट कुर्ते में देखा गया। उन्हेंने व्हाइट कलर का मास्क और चश्मा लगाया था।   यहाँ पढ़िए -    Arangetram Ceremony: राधिका मर्चेंट के अरंगेत्रम सेरेमनी में अंबानी परिवार समेत पहुंचे ये बॉलीवुड सितारे, देखें तस्वीरे     इस दौरान एक्टर सलमान खान भी खास अंदाज में नजर आए।   यहाँ पढ़िए   Salman Khan: ‘सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देंगे हाल’, सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी   एक्टर आमिर खान भी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की अरंगेत्रम सेरेमनी (Arangetram Ceremony) में पहुंचे थे। वहीं जरीन खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ नजर आए। इस दौरान दोनों देसी लुक में नजर आए।  

यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

   

Click Here -  News 24 APP अभी download करें


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.