Anushka Wish Virat: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपना अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। वहीं अब उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के विराट कोहली को खास अंदाज में विश किया है जिनकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसपर फैंस ने कमेंट्स की बौछार लगा दी है।
और पढ़िए – Athiya Shetty B’day: केएल राहुल से ऐसे हुई थी अथिया शेट्टी की मुलाकात, जानें कब रचाएंगी शादी
अनुष्का ने पति विराट पर लुटाया प्यार
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें विराट कोहली मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। विराट कोहली का ऐसा अंदाज देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के लिए एक खास कैप्शन भी लिखा है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही हैं।
विराट से कही दिल की बात
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘आज तुम्हारा जन्मदिन है मेरे प्यार, तो जाहिर है, मैंने इस पोस्ट के लिए आपकी सबसे अच्छे एंगल और तस्वीरें चुनी हैं। हर राज्य और रूप और रास्ते में आपको प्यार करती हूं।’ इसी के साथ एक्ट्रेस ने दिल वाला इमोजी बनाया और अपने पोस्ट में विराट कोहली को भी टैग किया। आपको बता दें, दोनों को पावर कपल कहा जाता है। दोनो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती हैं। विराट-अनुष्का की फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है और उनका हर अंदाज फैंस को उनका दीवाना बनाता है।
और पढ़िए – Virat-Anushka Love Story: जानें लड़ाई के बाद विराट कोहली से अनुष्का शर्मा को कैसे हुआ प्यार
ऐसे हुई थी लव-स्टोरी की शुरुआत
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की मुलाकात पहली बार साल 2013 में हुई थी। दोनों एक ऐड की शूटिंग के दौरान मिले थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक शैंपू ब्रैंड के लिए टीवी ऐड शूट कर रहे थे और यही से दोनों की प्रेम कहानी शुरु हुईऔर धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार होने लगा। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई और आज दोनों की एक बेटी वामिका है।
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें