Anushka Virat Video: अनुष्का-विराट बेटी को लेकर पहुंचे वृन्दावन, भक्ति में डूबे आए नजर
Anushka Virat Video: अनुष्का-विराट बेटी को लेकर पहुंचे वृन्दावन, भक्ति में डूबे आए नजर
Anushka Virat Video: अनुष्का शर्मा लाखों लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन हैं, जो लोगों को सिखाती हैं कि कैसे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करते हैं। वहीं उनके पति विराट कोहली बेहद बिजी शेड्यूल के बाद भी परिवार के लिए समय निकालना नहीं भूलते हैं। फैंस को कपल से कितना प्यार है, इसका अंदाजा उनके लेटेस्ट वायरल हो रहे वीडियो से लगाया जा सकता है। कपल को बेटी वामिका (Vamika) के साथ वृन्दावन पहुंच माथा टेकते देखा गया है।
अनुष्का-विराट पहुंचे वृन्दावन (Anushka Virat Video)
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के वीडियो (Anushka Virat Video) को 5 जनवरी 2023 को उनके एक फैन पेज पर साझा किया गया है। इस क्लिप में अनुष्का शर्मा व्हाइट आउटफिट के ऊपर ब्लू जैकेट पहनी और व्हाइट कैप लगाई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी लाडली बेटी वामिका को गोद में बिठाया हुआ है। वहीं क्रिकेटर विराट कोहली अनुष्का के बगल में हाथ जोड़े बैठे दिखाई दे रहे हैं।
बाबा नीम करोली का लिया आशीर्वाद
वामिका कोहली व्हाइट कलर की ड्रेस में देखी जा रही हैं, हालांकि उनके चेहरे को हार्ट इमोजी से छिपा दिया गया है। वहीं विराट कोहली, ऑलिव ग्रीन कलर की जैकेट में हमेशा की तरह डैपर लग रहे हैं। बताते चलें कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) दोनों बाबा नीम करोली में बेहद विश्वास रखते हैं। इसी को लेकर कपल अपनी बेटी को बाबा का आशीर्वाद दिलाने पहुंचा था।
Anushka Virat ने बांटे कंबल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का-विराट ने वृन्दावन में कंबल भी बांटे हैं। इससे पहले जोड़े ने बेटी वामिका के साथ नैनीताल का टूर किया। इस दौरान भी दोनों ने कई मंदिरों के दर्शन किए। बताते चलें कि अनुष्का-विराट ने बेटी के साथ मिलकर दुबई में नए साल का वेलकम किया। दोनों के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आईं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.