बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बीते 8 सालों से फिल्मों से दूर चल रही हैं. हालांकि वह इसके बाद भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस हमेशा ही विराट कोहली को लेकर खबरों में छाई रहती हैं. हालांकि फैंस उन्हें बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, अब खबर आ रही है कि अनुष्का शर्मा 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी और वह साउथ के सुपरस्टार के साथ नजर आएंगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

दरअसल, डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म AA22xA26 में नजर आ सकती हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर अभी बातचीत चल रही है. अगर ये रिपोर्ट्स सच साबित होती हैं तो अनुष्का की यह पहली तेलुगु फिल्म होगी. हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

इस फिल्म में नजर आएंगी ये हसीनाएं भी

बता दें कि AA22xA26 का डायरेक्शन जवान के डायरेक्टर एटली कर रहे हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी और उनके साथ अल्लू अर्जुन भी होंगे. यह एक साइंस फिक्शन फिल्म होने वाली हैं. इस मूवी में खबरों के मुताबिक मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना भी दिखाई देंगी.

---विज्ञापन---

चकदा एक्सप्रेस की रिलीज पर बना है संदेह

बता दें कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो में नजर आईं थी. फिल्म में वह अहम रोल में दिखीं थी. हालांकि उसके बाद से वह किसी भी मूवी में नहीं दिखाई दी हैं. इतना ही नहीं वह 2022 में भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म चकदा एक्सप्रेस में दिखाई देने वाली थीं, लेकिन यह मूवी अभी तक रिलीज नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- आमिर खान-माधुरी दीक्षित के इस ब्लॉकबस्टर गाने की Dhurandhar 2 में धूम, 36 साल पुराने सॉन्ग की धुन ने सबको बना दिया दीवाना