Anushka Sharma Birthday: ऐसे शुरू हुआ अनुष्का शर्मा का फिल्मी सफर, आज हैं टॉप एक्ट्रेस
Happy Birthday Anushka Sharma: बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है। आज यानी 1 मई को अनुष्का शर्मा अपना जन्मदिन (Anushka Sharma Birthday) मना रही हैं आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं। उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें:
1 मई 1988 को जन्मीं एक्ट्रेस आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। आपको बता दें कि अनुष्का एक नाॅन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्हें यश राज बैनर तले लॉन्च किया गया था। साल 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' (Rab Ne Bana Di Jodi) से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।
पहली ही फिल्म में उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ काम किया था। अनुष्का एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बिजनेस वुमन भी हैं। उनका अपना एक 'Nush' नामक ब्रांड भी हैं। पहले उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी था। हालांकि अब अनुष्का इसका हिस्सा नही हैं।
अनुष्का शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फेमस क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) से शादी की है। पिछले साल यह स्टार कपल एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स भी बने हैं। बेटी वामिका (Vamika) को विराट और अनुष्का दुनिया की नजरों से दूर रखते हैं।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगीl यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही झूलन गोस्वामी के जीवनी पर आधारित हैl इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित राय कर रहे हैंl वहीं यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगीl
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.