Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

अनुष्का ने अपनी हमशक्ल को दिया जवाब, कहा मैं तुम्हें कब से तलाश रही थी

सोशल मीडिया पर इन दिनों अनुष्का शर्मा के हमशक्ल की तस्वीरें छाई हुई हैं।  अनुष्का की हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अब अनुष्का ने भी अपनी हमशक्ल को जवाब दे दिया है। आपको बता दें कि अनुष्का की ये हमशक्ल सिंगर जुलिया माइकल हैं। जुलिया माइकल ने अनुष्का को […]


सोशल मीडिया पर इन दिनों अनुष्का शर्मा के हमशक्ल की तस्वीरें छाई हुई हैं।  अनुष्का की हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अब अनुष्का ने भी अपनी हमशक्ल को जवाब दे दिया है। आपको बता दें कि अनुष्का की ये हमशक्ल सिंगर जुलिया माइकल हैं। जुलिया माइकल ने अनुष्का को एक तस्वीर टैग करते हुए लिखा था कि क्या हम दोनों जुड़वा हैं। इस पर अनुष्का ने जवाब दिया कि हां। मैं अब तक तुम्हें और अपने 5 हमशक्लों को तलाश रही थी।

जूलिया माइकल एक अभिनेत्री हैं और हाल ही में उनका नया सिंगर एंजाइटी रिलीज हुआ है जोकि हॉलीवुड अभिनेत्री सेलेना गोम्स के साथ है। जूलिया माइकल का इंस्टाग्राम अकाउंट भी वेरीफाइड है, जो कि यह दर्शाता है कि वह वाकई कोई सेलिब्रिटी या पब्लिक फिगर हैंl वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के कुछ प्रशंसकों ने तो इन दोनों की तुलना कुछ इस प्रकार की है कि जैसे कुंभ में दो बहने बिछड़ गई थी और अब मिल गई हैं।

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति विराट कोहली के साथ न्यूजीलैंड में हैं। क्रिकेट से फुर्सत मिलते ही विराट वाइफ के साथ सैर – सपाटा पर जा रहे हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।  

एक के बाद एक विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक जीत के बाद दोनों घूमने निकले हैं। विराट ने अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमे दोनों जंगल की सैर कर रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। 

11 दिसंबर 2017 को विराट और अनुष्का ने में शादी की थी। शादी के बाद इन्हें एक साथ रहने का मौका कम ही मिला था। अनुष्का फिलहाल किसी फिल्म में बिजी नहीं हैं और वो पति के साथ फिल्म जीरो के रिलीज होने के बाद से ही हैं। 

First published on: Feb 06, 2019 01:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.