---विज्ञापन---

Anupam Kher In Thailand: थाईलैंड में भगवान की मूर्ति देख हैरान रह गए अनुपम खेर, वीडियो में दिखाया सबूत

Anupam Kher In Thailand: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सिर्फ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। फेसबुक से लेकर ट्विटर और ट्विटर से लेकर इंस्टा तक हर जगह वे आपको लेटेस्ट जानकारी पोस्ट करते हुए नजर आ जाएंगे। इसी के चलते उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। अपने […]

Edited By : Shivani Misra | Updated: Apr 20, 2023 18:35
Share :

Anupam Kher In Thailand: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सिर्फ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। फेसबुक से लेकर ट्विटर और ट्विटर से लेकर इंस्टा तक हर जगह वे आपको लेटेस्ट जानकारी पोस्ट करते हुए नजर आ जाएंगे। इसी के चलते उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। अपने उन्हीं फैंस के लिए अनुपम खेर ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

थाईलैंड में घूम रहे हैं अनुपम खेर (Anupam Kher In Thailand)

दरअसल अनुपम खेर इन दिनों विदेश में घूम रहे हैं जिसकी जाानकारी उन्होंने खुद दी है। इस दिनों में थाईलैंड की वादियों में हैं और वे यहां से फोटोज और वीडियोज लगातार शेयर कर रहे हैं। अब उन्होंने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसपर लोगों की निगाहें टिक गई हैं। दरअसल अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वे थाईलैंड में भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मूर्ति को देख हैरान हो गए हैं।

भगवान की मूर्ति देख हैरान रह गए एक्टर

इस वीडियो में अनुपम कहते हैं- ‘दोस्तों भारत के देवी-देवताओं की मर्यादा की अहमियत कितनी है यह मैं आपको बताता हूं। मैं थाईलैंड के एक हाइवे पर हूं, जो बैंककॉक के 3-4 घंटे दूर हैं। यहां पर भगवान शिव, गणेश और माता पार्वती की एक विशाल मूर्ति है। जय शिव शंभू।’

कैप्शन में हुए इमोशनल

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने एक कैप्शन भी लिखा, थाईलैंड के व्यस्त राजमार्ग पर भगवान शिव, मां पार्वती जी और भगवान गणेश की विशाल मूर्तियों को देखना एक अद्भुत अवसर मिला। भगवान का आशीर्वाद हर जगह है। यहां तक ​​कि कभी-कभी हम उन्हें इन आंखों से नहीं देख पाते हैं।

अनुपम खेर के लेटेस्ट वीडियो को देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और इंडिया और उसे कल्चर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के इस वीडियो पर खबर लिखने तक हजारों में लाइक्स और शेयर हो चुके हैं।

First published on: Apr 20, 2023 06:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.